फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डर गिरने से घंटों रास्ते में फंसे रहे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री, 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 06 Aug 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला/नाचनी
विज्ञापन
1 of 6
टनकपुर हाईवे पर गिरे बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में सोमवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग दोबाट, ऐलागाड़ समेत कई स्थानों में मलबा गिरने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से बंद रहा। कैलाश यात्रा पर जा रहे 14वें दल के 58 यात्री चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। उधर, थल-मुनस्यारी सड़क डोर के पास बोल्डर गिरने से तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़-धारचूला सड़क कनालीछीना के पास गुड़ौली में मलबा आने से सुबह एक घंटे तक बंद रही। 
विज्ञापन

2 of 6
टनकपुर हाईवे पर गिरे बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रदेश के सात जिलों में अगले 36 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और पौड़ी में भारी से बहुत भारी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को तवाघाट-पांगला मार्ग एलागाड़, दोबाट, पांगला, गर्भाधार के साथ ही कई स्थानों में पहाड़ी दरकने से बंद हो गया था। वाहन स्वामी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क टूट गई थी। सुबह करीब 10 बजे सड़क से मलबा हटाया जा सका। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद यात्री आगे बढ़े। कैलाश मानसरोवर यात्रा के सहायक यात्राधिकारी धन सिंह धामी ने बताया कि सड़क बंद होने से कैलाश मानसरोवर यात्री चार घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे नजंग पहुंच पाए। धारचूला की रमतोली-गलाती-धामीगांव सड़क मलबा आने से रविवार से बंद पड़ी है। नाचनी से मिली जानकारी के अनुसार क्वीटी से आगे डोर के पास सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे भारी मात्रा में मलबा थल-मुनस्यारी सड़क पर आ गिया। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण यह सड़क तीन स्थानों में बंद होने के साथ क्षतिग्रस्त हो गई। लोनिवि ने जेसीबी, डोजर लगाकर सड़क खोलने का काम शुरू किया। सड़क में भारी बोल्डर गिरने से सड़क खोलने में दिक्कत आई। शाम सात बजे तक भी सड़क में यातायात बहाल नहीं हुआ था। उधर, मुनस्यारी के जाराजीबली को जाने वाली सड़क मलबा आने से कई स्थानों पर बंद थी। वाहन संचालकों ने मलबा हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लाइन में खराबी आने के कारण मुनस्यारी में रविवार की शाम से बिजली गुल है। बिजली न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बगैर बिजली के रविवार की रात काटनी पड़ी। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार लाइन मरम्मत का काम चल रहा है। सोमवार की शाम तक बिजली बहाल नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें