फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों के इकलौते चिरागों की जिंदगी लील गया स्कूल वैन हादसा, सामने आई चौंकाने वाली बातें

Wed, 07 Aug 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कंगसाली में हुई वाहन दुर्घटना में पांच घरों के इकलौते चिराग बुझ गए। किसी के भी घर में चूल्हा नहीं जला। गांव के अजयपाल सिंह ने संतान सुख से वंचित अपने बड़े भाई दरमियान सिंह को एक पुत्र गोद दिया था, जिससे दोनों भाई एक-एक बच्चे के साथ खुशी-खुशी जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को भी दोनों भाईयों के बच्चे स्कूल जा रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही वाहन दुर्घटना में दोनों बच्चों की मौत होने से उनकी खुशियां गम में बदल गईं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गांव के रिंकू दास, विशन सिंह और सोबन सिंह भी अपने एक-एक बच्चे के साथ जिंदगी के सपने बुन रहे थे, लेकिन एक लापरवाही ने उनकी खुशियां पलभर में ही छीन लीं। इस दुखद घटना से माता-पिता सदमे में हैं। गांव में हुई इस बड़ी हृदयविदारक घटना से हर कोई सकते में है। इस दुर्घटना के बाद से गमजदा गांव में किसी घर में चूल्हा नहीं जला। मंगलवार सुबह-सुबह हुई इस दुर्घटना के बाद दिनभर लोग बच्चों की कुशलक्षेम पूछते रहे। अपने बच्चों के गम में बेसुध माता-पिता को सांत्वना देने वाले नाते-रिश्तेदारों का दिनभर गांव में तांता लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हादसा होते ही फरार हो गया चालक और उसका पिता
कंगसाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल मैक्सी कैब का चालक और उसके साथ गाड़ी में बैठकर चल रहा उसका पिता दुर्घटना होते ही मौके से फरार हो गए। स्कूल का प्रिंसीपल भी गायब हो गया। चालक को पुलिस ने देर शाम पिलखी से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका पिता और प्रिंसीपल पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल छोड़ने और घर ले जाने के लिए मैक्सी कैब चार-पांच दिन पहले ही लगाई थी। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले भी पहाड़ी से टकराई थी कार
दुर्घटना में घायल बच्चों ने बताया कि चालक लक्ष्मण रतूड़ी ने दो दिन पहले भी गाड़ी को पहाड़ी से टकरा दिया था। मंगलवार सुबह भी चालक काफी तेज स्पीड में चल रहा था। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चालक और उसके पिता प्रेमदत्त ने पहले ही छलांग लगा दी। उसके बाद दोनों पिता-पुत्र घटनास्थल से फरार हो गए। अस्पताल में घायल बच्चों की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर अभिभावकों ने एतराज भी जताया था, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बिना मान्यता चल रहा था स्कूल
मदननेगी में दो साल से चल रहा ऐंजल्स इंटरनेशनल स्कूल बिना मान्यता के चल रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक माह पूर्व स्कूल प्रबंधन को नोटिस थमाकर अपने कार्यों की इतिश्री कर ली। इस मामले में घोर लापरवाही बरतने पर डीएम डा. वी षणमुगम ने जाखणीधार ब्लॉक के उप खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग ने भी मान्यता मामले में बरती लापरवाही
मंगलवार को ऐंजल्स इंटरनेशनल स्कूल की वैन से छात्र-छात्राएं स्कूल जा रहे थे कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 11 छात्र-छात्राएं घायल हो गए है। मदननेगी क्षेत्र में अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए दो साल से ऐंजल्स इंटरनेशनल स्कूल संचालित हो रहा है, लेकिन स्कूल संचालकों ने शिक्षा विभाग से मान्यता लेने की जरूरत नहीं समझी। ऊंची राजनीति पहुंच के चलते स्कूल संचालक मान्यता लेने के मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ठेंगा दिखाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जांच में गंभीर अनियमितताएं आई सामने
इसी वर्ष 17 जुलाई को जाखणीधार के उप खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर मान्यता लेने को कहा था। साथ ही स्कूल वैन को भी मानकों के अनुसार संचालित करने को कहा था, लेकिन नोटिस देने के बाद उस पर शिक्षा विभाग अमल करना भूल गया। स्कूल वाहन दुर्घटना के बाद डीएम को स्कूल बिना मान्यता संचालित होने की शिकायत मिली, जिस पर डीएम डा. षणमुगम ने डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट को जांच के लिए मदननेगी भेजा। जांच में डीईओ बेसिक ने पाया कि स्कूल संचालन में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें