landslide
बता दें कि, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण टिहरी में हुए भूस्खलन में उमा सिंह के परिवार के सात लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए, जबकि उनकी 11 वर्षीय पोती बबली को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। मृतकों में मोर सिंह (32) पुत्र उमा सिंह, हंसदेई (28) पत्नी मोर सिंह, आशीष (10) पुत्र मोर सिंह, संजू देवी (24) पत्नी हुकम सिंह, अतुल (8) पुत्र हुकम सिंह, लक्ष्मी देवी (24) पत्नी राकेश सिंह, स्वाति (3) पुत्री राकेश सिंह की मौत हो गई।