फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार से कुचलकर ममेरे-फूफेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, एक था आठ बहनों का इकलौता भाई

Fri, 22 Feb 2019 04:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 5
काशीपुर में हादसा
घर से ड्यूटी के लिए निकले ममेरे-फुफेरे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के पलटने से उसमें सवार आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काशीपुर में हादसा
मृतक राजू के पिता डेढ़ वर्ष पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तब से परिवार की जिम्मेदारी का बोझ राजू पर आ गया। राजू अविवाहित सात बहनों का इकलौता भाई था।  उसकी एक और बड़ी बहन की शादी तीन साल पहले हुए थी। 15 मार्च को छोटी बहन रजनी की बांसखेड़ा से शादी होनी थी लेकिन बहन के हाथ पीले करने से पहले उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
काशीपुर में हादसा
ग्राम मानपुर बिजारखाता मसवासी स्वार (रामपुर) निवासी राजेश (28) पुत्र महावीर और उसका ममेरा भाई बिजाराखाता निवासी राजू (20) पुत्र नरेश बाजपुर रोड स्थित एक सरिया फैक्ट्री में सफाई कर्मी थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बाइक से ड्यूटी के लिए निकले। कोसी नदी पुल पर ग्राम मुकंदपुर के पास रास्ते में बाइक पंक्चर हो गई। दोनों भाई सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बहेड़ी (बरेली) निवासी पातीराम पुत्र गोविंद राम अपने पिता को देहरादून स्थित एक अस्पताल में इलाज कराकर कार (यूके 06 एजे 4643) से लौट रहे थे। 

4 of 5
काशीपुर में हादसा
बताया जाता है कि कार चालक को अचानक झपकी आ गई और वह कार से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े दोनों भाइयों को कुचलते हुए सड़क किनारे जा पलटी। हादसे में राजेश और राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार पातीराम (36), गोविंदराम (59), शांतिदेवी (50), महेंद्र पाल (20), रतनलाल (45) और प्रेमपाल (26) कार में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। परिजनों ने बताया कि मृतक राजेश का विवाह पांच वर्ष पहले मानपुर में हुआ था। मृतक ने अपने पीछे पत्नी विमला, पुत्रियां निधि (चार वर्ष), खुशी (डेढ वर्ष), एक महीने की एक बेटी और दिव्यांग भाई मुकेश को बिलखता छोड़ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें