रीठासाहिब थाना अंतर्गत परेवा गांव के एक युवक को ऑनलाइन शापिंग के झांसे में लेकर साइबर ठगों ने चार हजार रुपए की चपत लगा दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर डाक से भेजे गए पार्सल में मोबाइल की जगह बॉक्स में कूड़ा करकट भरा मिला। जब कंपनी के नंबर पर फोन किया तो फोन रिसीव ही नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
कुछ दिन पहले पाटी विकासखंड के परेवा ग्राम पंचायत निवासी लक्ष्मण सिंह परवाल के मोबाइल पर किसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का फोन आया।
4 of 7
फोन करने वाले ने लक्ष्मण सिंह को बताया कि कंपनी की ओर से चलाए एक अभियान में उनका चयन मोबाइल फोन ऑफर के लिए हुआ है।
विज्ञापन
5 of 7
इसके तहत उन्हें सैमसंग गैलेक्सी का फोन जिसकी वर्तमान कीमत 18 हजार रुपए है, केवल चार हजार रुपए में दिया जाएगा। इस पर लक्ष्मण ने तत्काल हामी भरते हुए अपना नाम पता संबंधित फोन करने वाले को लिखवा दिया।
विज्ञापन
6 of 7
सोमवार को उसके नाम वीपीपी आने की सूचना पर वह डाकघर पहुंचा और चार हजार रुपए जमा कर बॉक्स ले लिया। जब कई लोगों के सामने उसने पार्सल खोला तो दंग रह गया।
बॉक्स में मोबाइल फोन के बजाए कूड़ा-करकट भरा था। लक्ष्मण का कहना है कि वह पुलिस में साइबर ठगी का मामला दर्ज कराएगा और उपभोक्ता फोरम में भी मामला उठाएगा।