फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूल हुई पिता की दुआ, एक साल की मरियम भी करेगी हज का पाक सफर

Wed, 24 Jan 2018 01:52 AM IST
शादाब अली/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
1 of 5
haj
हज के पाक सफर के लिए इस बार एक साल की मरियम का चयन भी हुआ है। परिवार में इसे लेकर खुशी का माहौल है।

 
विज्ञापन

2 of 5
haj
देहरादून की एक साल की मासूम बच्ची भी इस साल हज का पाक सफर करेगी। मंगलवार को कुर्राअंदाजी के उसका चयन हो गया। वह अपने अम्मी-अब्बू के साथ हज यात्रा पर जाएगी। बच्ची का चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

 
विज्ञापन

3 of 5
haj
देहरादून जिले के गोरखपुर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी सलीम ने इस साल हज यात्रा पर जाने के लिए अपनी पत्नी उजमा प्रवीन, एक साल की बेटी हादिया मरियम, पिता जोवद-उल-हक, माता अफरोज जहां के साथ आवेदन किया था। मंगलवार को हुई कुर्राअंदाजी में पूरे परिवार का हज यात्रा के लिए चयन हो गया।

 

4 of 5
हज
हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि उत्तराखंड से पहली बार सबसे कम उम्र की बच्ची हज के लिए जाएगी। अमर उजाला से बातचीत में बच्ची के पिता सलीम ने बताया कि उनके तीन बच्चे है, हादिया उनमें सबसे छोटी है। उनकी दिली तमन्ना थी कि वह अपनी बेटी को हज यात्रा पर ले जाए। परवरदिगार ने उनकी दुआ कबूल कर ली। बेटी का चयन होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हज सब्सिडी
प्रदेश के 947 खुशकिस्मतों की पवित्र हज यात्रा पर जाने के लिए लॉटरी खुल गई। पिरान कलियर कलियर स्थित हज हाउस में आयोजित कुर्राअंदाजी (लॉटरी) में हज यात्रा पर जाने वाले 947 लोगों का चयन किया गया। प्रदेश से कुल 1220 लोग इस साल हज यात्रा पर जाएंगे। जिनमें चार महिलाओं और 70 साल से ऊपर वाले 273 लोगों की सीटें पहले ही आरक्षित है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें