अभी हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की खुदकुशी की आंच ठंडी भी नहीं हुई थी कि रामनगर के खनन ट्रांसपोर्टर संजय बिष्ट के वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
2 of 5
sanjay bisht
इसमें उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आत्मदाह की धमकी दी है। हालांकि उनकी पत्नी और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने इसे पुराना वीडियो बताकर मामला पहले ही निपटा लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
3 of 5
sanjay bisht
आशा के अनुसार वह परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे। बृहस्पतिवार को हाथीबड़कला पुलिस चौकी ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि यह पुरानी बात है।
4 of 5
अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खनन में लगे वाहनों के चक्कर कम लगने पर उन्होंने विरोध किया था। तब एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार प्रियंका रानी ने समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया था। हम सिर्फ घूमने जा रहे थे।
लगभग एक महीने से रामनगर के ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। आंदोलन किया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। हमेशा टाला जा रहा है। कारोबार की स्थिति खराब है। बैंकों से गाड़ियों को खींचा जा रहा है। नोटिस दिया जा रहा है। कोसी नदी में दो चक्कर निकासी का प्रावधान है लेकिन प्रशासन मनमानी पर उतर आया है। एक ही चक्कर जाने की अनुमति दी जा रही है। ट्रांसपोर्टरों की आर्थिक स्थिति खराब है। भुखमरी की नौबत आ गई है। यही हाल चलता रहा तो हम सारे ट्रांसपोर्टर मिलकर 12 तारीख को सीएम आवास पर जाएंगे। कुछ भी करना पड़े करेंगे। हमारी आवाज नहीं सुनी गई तो आत्मदाह भी करना पड़े तो करेंगे। हमारा भला नहीं भी होगा तो हमारे भाइयों का भला हो जाएगा। - संजय बिष्ट