देहरादून के भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में सामुहिक दुष्कर्म के केस में एक और जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि, सुरक्षा को लेकर मजाक चल रहा था। स्कूल का कैंपस तो लगभग 50 बीघा से ज्यादा क्षेत्र में फैला है लेकिन, पूरे कैंपस में एक भी सीसीटीवी कैमरे नहीं है। दफ्तरों में चार कैमरे हैं, लेकिन वे भी तीन महीने से बंद पड़े हैं।