घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद सड़क खोल दी गई। पिथौरागढ़ में मंगलवार को अंधड़ की चपेट में आने से कई मकानों की टिन की छतें उड़ गईं। इधर देर शाम हल्द्वानी में भी मौसम बिगड़ गया। तेज अंधड़ के साथ आई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार को चंपावत, लोहाघाट और पाटी में भी मंगलवार को वारिश के साथ ओले गिरे। इससे पाटी खेतीखान क्षेत्र में काश्तकारों की गोभी, बैगन, टमाटर, शिमला मिर्च, आलू, खुमानी, सेव, नाशपाती, आडू की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।