फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आधे घंटे की आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, बिजली गिरने से टूटे पेड़, एक की मौत

Wed, 30 May 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
weather
आधे घंटे की आंधी और बारिश ने मंगलवार शाम का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। जगह-जगह पेड़ धराशायी हो गए। इससे सड़कों पर जाम लग गया। मंगलवार को दिन भर उमस के बाद शाम को छह बजे तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। आंधी की रफ्तार 80 किमी प्रति घंट थी।  ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म में अंधड़ के दौरान गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rain
देवलचौड़ हल्द्वानी में एक दुकान की दीवार ढहने से दो स्कूटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे अंधड़ ने कुमाऊं में व्यापक नुकसान पहुंचाया। जगह-जगह आंधी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। पांडेखोला में तुन के विशाल पेड़ पर बिजली गिरी जिससे पेड़ टूटकर सड़क पर आ गया। इससे अल्मोड़ा-रानीखेत रोड पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। एक तिमंजिले घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घर के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

3 of 5
rain
घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद सड़क खोल दी गई।  पिथौरागढ़ में मंगलवार को अंधड़ की चपेट में आने से कई मकानों की टिन की छतें उड़ गईं। इधर देर शाम हल्द्वानी में भी मौसम बिगड़ गया। तेज अंधड़ के साथ आई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।  मंगलवार को चंपावत, लोहाघाट और पाटी में भी मंगलवार को वारिश के साथ ओले गिरे। इससे पाटी खेतीखान क्षेत्र में काश्तकारों की गोभी, बैगन, टमाटर, शिमला मिर्च, आलू, खुमानी, सेव, नाशपाती, आडू की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

4 of 5
hailstorm
खेतीखान, तपनीपाल, मारागांव, मानर, गंभीरगांव, कमलेख, गोशनी आदि क्षेत्रों में लगातार आधे घंटे तक भारी ओलावृष्टि हुइ। इधर पाटी में मूसलाधार वारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। पाटी थाने के समीप सड़क में गढ्ढे होने से करीब 50 मीटर सड़क पानी से लबालब भर गई।  इधर, तराई भाबर में मौसम साफ रहा। लोग दिन में गर्मी से परेशान रहे।  पिछले 24 घंटों के दौरान बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
weather
पिथौरागढ़, धारचूला, डीडीहाट समेत कई क्षेत्रों में आंशिक बारिश हुई। बारिश के बाद सुलगते जंगलों को भी बड़ी राहत मिली है।  कालाढूंगी रोड पर कमुलवागांजा में एक पेड़ गिर गया। रामपुर रोड पर अमोर होटल के पास पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिरा। बरेली रोड पर भी तीन पानी के पास पेड़ टूट कर गिर गया। इससे हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर ट्रैफिक बाधित हो गया। तूफान में सभी रास्तों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें