फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी को लिखी एक चिट्ठी से शहरों को भी टक्कर देगा भारत का ये गांव

Mon, 05 Dec 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
modi
राजधानी देहरादून से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव दूधली के युवक अजय की मुहिम रंग ला रही है। अजय की पहल पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने गांव को डिजिटल गांव बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
ऑनलाइन - फोटो : फाइल फोटो
अब इसके तहत गांव को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद गांव के बच्चों को जहां ई एजूकेशन का लाभ मिलेगा वहीं ग्रामीणों को ई कॉमर्स, ई चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी मुफ्त मिलेंगी।
 
विज्ञापन

3 of 10
ajay
दूधली निवासी समाजसेवी अजय कुमार लंबे समय से अपने करीब दस हजार की आबादी वाले गांव दूधली को डिजिटल गांव बनाने की मुहिम पर लगे हुए हैं। उन्होंने जून 2015 में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर गांव को हाईटेक बनाने की मांग की थी।
 

4 of 10
पीएमओ की ओर से कार्रवाई की गई तो इस मुहिम में ग्रामीण विकास मंत्रालय, दूरसंचार मंत्रालय, आईटी मंत्रालय ने एक साथ काम शुरू कर दिया। आईटी मंत्रालय की ओर से गांव में ई लाइब्रेरी स्थापित की गई है।
 
विज्ञापन

5 of 10
broadband - फोटो : GettyImages
दूरसंचार मंत्रालय के तत्वावधान में गांव में भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) ने ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। अजय ने बताया कि जल्द ही गांव की सूरत बदलने वाली है।
 
विज्ञापन

6 of 10
- इसके बाद गांव में ई लाइब्रेरी के माध्यम से सातों दिन 24 घंटे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे गांव के छात्र पांच लाख किताबें ऑनलाइन पढ़ सकेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 10
वाई-फाई
- गांव को ऑप्टिकल फाइबर से हाई स्पीड इंटरनेट, वाई फाई की सुविधा मिलेगी।
- ई-बैंकिंग, ई-कॉमर्स, ई-एजुकेशन, ई-चिकित्सा की सुविधा मुफ्त मिलेगी।
 

8 of 10
aadhar card
- गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खुलेगा, जिससे सभी सरकारी सुविधाएं जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र गांव में ही मिलेगा। इस सेंटर से ही एलआईसी की किश्त और बिजली व पानी का बिल भी जमा हो सकेगा।
 

9 of 10
money shimla
- गांव के लोग अपोलो अस्पताल में भी ऑनलाइन एपाइंटमेंट ले सकेंगे।
- ग्रामीण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आधार कार्ड से कैश निकाल सकेंगे।
 
विज्ञापन

10 of 10
computer
- एक व्यक्ति आसानी से एक दिन में बायोमेट्रिक सत्यापन से पांच हजार रुपये बिना बैंक जाए निकाल सकेंगे।
- दूधली की पंचायत भी ई पंचायत बन जाएगी, जिसका कंप्यूटीकरण शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें