मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को उत्तराखंड पुलिस के पहले ओलंपियन मनीष रावत को पुलिस निरीक्षक पद पर प्रोन्नति देकर रैंक प्रदान की। सीएम ने मनीष की मां उर्मिला रावत के साथ उनकी वर्दी में तीन स्टार लगाए तो पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
2 of 8
manish rawat walk race
- फोटो : AmarUjala
सीएम ने कहा कि पुलिस में खेल कोटा बढ़ाया जाएगा, इसके लिए डीजीपी को तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने प्राइवेट स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में सरकार की भागेदारी बढ़ाने के साथ कहा कि सरकार 2018 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
3 of 8
manish rawat walk race
- फोटो : AmarUjala
कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में आयोजित समारोह में सीएम हरीश रावत ने रियो ओलंपिक में 20 किमी रेस वॉक में 13वां स्थान प्राप्त करने वाले मनीष रावत को रेंक प्रदान करने के साथ उनकी मां उर्मिला रावत और कोच अनूप बिष्ट को सम्मानित किया। खेल विभाग ने मनीष रावत को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
4 of 8
manish rawat walk race
- फोटो : AmarUjala
सीएम ने कहा कि मनीष टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर जरूर उत्तराखंड के साथ देशवासियों को जश्न मनाने का मौका देंगे। उन्होंने हाई एल्टीट्यूड के कुछ खेल मैदानों को पुलिस विभाग के अंतर्गत देने की बात भी कही। इस दौरान खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सीमित संसाधनों के साथ खेल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
मनीष की मां का अभिवादन स्वीकार करते सीएम
- फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पढ़ोेगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब की कहावत अब बदल गई है। खेलने वाले अब शोहरत और आर्थिक संपन्नता में फिल्मी स्टारों से भी आगे निकल गए हैं। इसलिए अभिभावक बच्चों को खेलने के प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
6 of 8
manish rawat walk race
- फोटो : AmarUjala
इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति पाने के बाद मनीष रावत अपने संबोधन में बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मां जानती है कि वह कितनी बाधाओं को पार कर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय मां उर्मिला के अलावा कोच अनूप बिष्ट को दिया।
विज्ञापन
7 of 8
manish rawat walk race
- फोटो : AmarUjala
प्रमोशन पाने के बाद मां के साथ कुछ इस तरह नजर आए मनीष रावत।