स्टंट बाइकिंग के लिए हमेशा बिगड़ैल युवाओं को दोषी ठहराया जाता है। लेकिन इस बुजुर्ग के कारनामें इस बात का खंडन करते हैं। बाइक पर तमाशा करते इस शख्स ने यह साबित कर दिया कि बिगड़ने की कोई उम्र नहीं होती है। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो ये किसी फिल्म का शॉट दे रहे हैं। शुक्र है बाइक रपटी नहीं, वर्ना ये अपने साथ कई और लोगों के लिए मुसीबत बन जाते। इन महाशय पर सिटी पेट्रोलिंग यूनिट की भी निगाह नहीं पड़ी। ये बिना हैलमेट खुलेआम स्टंट करते रहे। (फोटोः दिवाकर नेगी)