फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ाए रत्न जड़ित दो सोने के मुकुट और कवच, वजह है बेहद खास, तस्वीरें... 

Sat, 11 May 2019 09:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 5
बद्रनाथ मंदिर में चढ़ाए सोने के मुकुट - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर कनाडा में रहने वाले एनआरआई अजय शाह ने भगवान बदरी विशाल को रत्न जड़ित सोने के मुकुट भेंट किए जबकि दो अन्य मुकुट व दो कवच भेंट किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बद्रीनाथ धाम में सोने की छत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पिछले वर्ष बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे अजय शाह ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बदरीनाथ भगवान को मुकुट और कवच भेंट करने का संकल्प लिया था। पिछले वर्ष लुधियाना के ज्ञानेश्वर सूद ने भगवान बदरीनाथ को चार किलोग्राम सोने का छत्र भेंट किया था जबकि इसी वर्ष गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ की छत पर सोने की पत्तर चढ़ाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
बद्रनाथ मंदिर में चढ़ाए सोने के मुकुट - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद एनआरआई अजय शाह ने रत्न जड़ित सोने के मुकुट के साथ ही एक सोने की पॉलिश लगा और एक रत्न जड़ित चांदी का मुकुट भेंट किया। साथ ही चांदी के दो कवच भी अर्पित किए हैं।

4 of 5
बद्रनाथ मंदिर में चढ़ाए सोने के मुकुट - फोटो : अमर उजाला
इस सामग्री की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि अजय शाह ने पिछले वर्ष अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बदरीनाथ को मुकुट भेंट करने की ईच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ धाम में चढ़ाया गया कवच - फोटो : अमर उजाला
मनोकामना पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को वे संदूकों में बंद कर मुकुटों को बदरीनाथ धाम में अर्पित करने के लिए लाए। शुक्रवार को भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के बाद मुकुट मंदिर में लाए गए और दर्शन करने के बाद वे तुंरत वहां से निकल गए। इन मुकुटों को मुंबई के अमित सोनी ने बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें