अगर आपको आधार कार्ड अपडेट करने में परेशानी आ रही है तो चिंता छोड़ दें। अब आप यहां जाकर दो मिनट में अपना कार्ड अपडेट करा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है?
- फोटो : PTI
दरअसल, उत्तराखंड में हाल ही में पांच सौ से ज्यादा आधार कार्ड सेंटर बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद से लोग आधार बनवाने और अपडेट कराने में परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
post office franchise
इसलिए अब आपको आधार कार्ड से सभी समस्याओं का समाधान पोस्ट ऑफिस में भी मिल सकेगा। अब आप डाकघर से भी आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।
4 of 7
post office
डाकघर में आधार सुविधा सेंटर शुरू हो गई है। इसके बाद जल्द ही नए आधार कार्ड बनने का काम भी शुरू हो जाएगा। मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर जेपी सेमवाल ने बताया कि सरकार ने हाल ही में डाकघरों में भी आधार सुविधा सेंटर खोलने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
5 of 7
aadhar card
इसके तहत मुख्य डाकघर में आधार सुविधा सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यहां आधार कार्ड अपडेशन की सुविधा मिलेगी। इसके बाद नए आधार कार्ड भी बनवाए जा सकेंगे। फिलहाल आधार कार्ड में अपना पता अपडेट करने के लिए आवेदक को पते का प्रमाण साथ लाना होगा।
विज्ञापन
6 of 7
aadhar card
इसे अपलोड करने के बाद ही पता अपडेट हो पाएगा। इसके अलावा अगर कोई अपना मोबाइल नंबर अपडेट करेगा तो उसके पास वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसके बाद ही मोबाइल नंबर अपडेट हो पाएगा।
शहर में कई जगहों पर आधार कार्ड न बनने की वजह लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। आईटीआर भरने के लिए आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी है लेकिन आधार कार्ड न बनने की वजह से वह आईटीआर नहीं भर पा रहे हैं।