फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: देहरादून में ATM के बाहर 'बाढ़', लेकिन अंदर पड़ा 'सूखा'

Wed, 07 Dec 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
atm - फोटो : amar ujala
देहरादून के बैंकों में कैश की समस्या विकराल नजर आई। तमाम प्राइवेट इंप्लाइज सैलरी निकालने बैंक पहुंचे, लेकिन न तो एटीएम में कैश मिला और न ही बैंक में। कैश की किल्लत से सबसे बड़े एसबीआई और पीएनबी भी दिनभर जूझते नजर आए।
 
विज्ञापन

2 of 8
atm
नोटबंदी के आदेश के बाद पहली बार बैंकों में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का वेतन आना शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
atm
मंगलवार से इसकी भीड़ बैंकों में नजर आई। सुबह बैंक खुलने से पहले ही लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में लग गए। हालात ऐसे हो गए कि दोपहर तक लोग बंद एटीएम के बाहर ही इंतजार में खड़े रहे।
 

4 of 8
atm
दोपहर बाद कुछ एटीएम में पैसा आया तो किसी तरह लोग जरूरत का पैसा निकाल पाए। एसबीआई भी कैश की कमी से जूझा।
 
विज्ञापन

5 of 8
atm
एसबीआई की कई शाखाओं में तो सुबह ही कैश खत्म होने के बाद दिनभर ग्राहकों को दो से तीन हजार रुपये ही मिल पाए।
 
विज्ञापन

6 of 8
atm
इसी प्रकार, पीएनबी के ग्राहक भी निराश नजर आए। यहां भी लंबी कतार लगी रही। वेतन आने के बाद जरूरत के लिए पैसा निकालना मुसीबत बन गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैंकों में बुधवार को ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
atm
ई-बडी के बाद अब दुकानदारों और ग्राहकों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मर्चेंट बडी लांच किया है। एसबीआई सहारनपुर रोड ब्रांच के चीफ मैनेजर विनय कुमार खत्री ने बताया कि बुधवार को केशव विहार स्थित सुविधा स्टोर पर मर्चेंट बडी का डेमो दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

8 of 8
एसबीआई - फोटो : file photo
उन्होंने बताया कि इसे अपने एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। विक्रेता और क्रेता दोनों अगर यह ऐप डाउनलोड कर लेंगे तो वह आसानी से खरीदारी और बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें