फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में इस भारतीय खिलाड़ी को गोल्ड दिलाएगा योगा!

Fri, 29 Jul 2016 08:35 AM IST
हिमांशु जोशी / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
nitendra rawat
रियो ओलंपिक में भारत की ओर से मैराथन में हिस्सा लेने वाले उत्तराखंड के नीतेंद्र रावत अपने रेग्युलर वर्कआउट के साथ योग भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि योग से उन्हें लक्ष्य पर फोकस करने में मदद मिलेगी। गोल्ड से ध्यान न भटके इसलिए रोजाना सुबह दो से तीन घंटे योग कर रहे हैं। यह मेरा पहला ओलंपिक है, इसका प्रेशर मुझ पर हावी न हो, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। यह बात मुझे फिनशिंग लाइन तक ध्यान रखनी होगी।
विज्ञापन

2 of 6
nitendra rawat
इन दिनों बंगलूरू में तैयारियों में जुटे गरुड़ (बागेश्वर) निवासी नीतेंद्र रावत ने फोन पर बताया कि मेरा मुख्य इवेंट मैराथन होगा। पिछले एक साल की बात करें तो मैराथन में मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दक्षिण एशियाई खेलों में भारत के लिए मेडल जीता। इसके बाद मुंबई मैराथन में भी सोने पर कब्जा किया। बस इसी टैंपो को बनाए रखना है।
विज्ञापन

3 of 6
nitendra rawat
मैराथन में मेरी बेस्ट टाइमिंग 2:15:18 रहा है। ओलंपिक में मेरा फोकस इस टाइमिंग को और बेहतर बनाना होगा। यदि मैं ऐसा करने में कामयाब रहा तो यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। ओलंपिक बहुत बड़ा इवेंट है, इसके प्रेशर से मुझे खुद को दूर रखना होगा। लक्ष्य से ध्यान न भटके इसके लिए इन दिनों योग कर रहा हूं। सबकुछ सही रहा तो इस ओलंपिक को सबके लिए यादगार बनाने का प्रयास करूंगा।

4 of 6
nitendra rawat
छोटा था तो अक्सर अखबार में कोच साहब (सुरेंद्र भंडारी) की फोटो देखता था तो सोचता था कि खेल बहुत बड़ी चीज है, लेकिन खेलने का कभी सोचा नहीं। इसके बाद सेना में गया तो देखा कि खेल कोटे में भर्ती जवानों को टूर्नामेंट खेलने के बाद दस से 12 दिन की छुट्टी मिलती है, इसलिए मैने भी सोचा, क्यों न खेल में जाया जाए, बस यहीं से खेलों में एंट्री हो गई। नीतेंद्र की 22 जनवरी को गरुड़ में सगाई हुई थी। नीतेंद्र बताते हैं कि 16 फरवरी को शादी थी, लेकिन ओलंपिक की वजह से शादी टालने का फैसला लिया। अब ओलंपिक के बाद ही शादी करूंगा।
विज्ञापन

नितेंद्र की बेस्ट परफोर्मेंस

5 of 6
nitendra rawat
5,000 मीटर- 13:55 मिनट
10,000 मीटर- 29:59 मिनट
हाफ मैराथन- 1:04:07 घंटे
25 किलोमीटर - 1:19:39 घंटे
मैराथन- 2:15:18 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन में 2000 से अब तक गोल्ड

6 of 6
nitendra rawat
2000 में इथोपिया के गेजाहेन अबेरा ने 2:10:11 का समय निकालकर गोल्ड जीता था
2004 में इटली के स्टैफनो ब्लादिनी ने 2:10:55 का समय निकालकर गोल्ड जीता था
2008 में केन्या के सैमुअल वनजेरो ने 2:06:32 का समय निकालकर गोल्ड जीता था
2002 में युगांडा के स्टेफन क्रिपोट्रिच ने 2:08:01 का समय निकालकर गोल्ड जीता था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें