फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी 2018: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा और व्रत, जानिए पूजन विधि

Sat, 23 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
lord vishnu
23 जून को ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में देशभर में निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और और पूजन करने से दोगुना लाभ मिलता है। ऐसे में आप इस शुभ मुहूर्त में पूजन करेंगे तो आपका भाग्योदय होगा।
विज्ञापन

2 of 5
astrology - फोटो : astrology
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, स्कंद पुराण के अनुसार इस एकादशी पर व्रत करने से सालभर की सभी एकादशियों के व्रत के बराबर पुण्य फल मिल जाता है। अगर कोई व्यक्ति पूरे साल की एकादशी पर व्रत और उपाय नहीं करता है तो उसे निर्जला का एकादशी पर विशेष उपाय और व्रत कर लेना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
puja aarti
इस बार 23 जून को एकादशी का समय रात 3 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा। वहीं यह शुभ मुहूर्त 24 जून 2018 को रात 3 बजकर 52 मिनट तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में आप इस समय के बीच व्रत और पूजन कर सकते हैं।

4 of 5
vishnu - फोटो : vishnu
एकादशी तिथि में सूर्योदय के बाद जल और भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बाद आपको भगवान विष्णु की पूजा कर दान, पुण्य आदि कर इस व्रत शुरू करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा सूर्योदय के समय ही करेंगे तो यह अधिक फलदायी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dana
इसके साथ ही आप इस दिन सफेद वस्त्र धारण करें और ओम नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जाप करें। इस दिन व्रत करने वालों को चाहिए कि वह जल से कलश भरें व सफेद वस्त्र को उस पर रखें और उस पर चीनी और  दक्षिणा रखकर ब्राह्मण को दान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें