फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 10 दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम, अभी और करना होगा बर्फबारी का इंतजार

Sun, 14 Jan 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
snowfall
अभी उत्तराखंड की वादियों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना नहीं दिख रही है। वहीं सूरज और बादलों की आंख मिचौली से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। देहरादून समेत आसपास के इलाकों में रविवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बावजूद दिन में तापमान करीब 20 डिग्री के आसपास रहेगा। सूरज डूबने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। रात को न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास रहेगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
cloud
वहीं शनिवार को राजधानी के ज्यादातर इलाकों में सूरज और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। सुबह कुछ देर धूप खिली, लेकिन बाद में बादल छा गए। पूरे दिन आसमान में हल्के बादल रहे, जिससे सूरज का ताप बेहद कम हो गया। शाम के समय सूरज डूबने के बाद मौसम में ठंड तेजी से बढ़ी। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 10 दिन प्रदेश में बर्फबारी की उम्मीद बेहद कम है। अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि यह बेहद कम मात्रा में होगी। इसके अलावा फलपट्टी वाले अधिकांश क्षेत्रों के लिए उपयोगी बर्फबारी फिलहाल होने की संभावना नहीं है। 

 

4 of 5
snowfall
वहीं इस बार अब तक अच्छी बर्फबारी न होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानी करने वाले काश्तकार मायूस हैं। बर्फबारी कम होने से किसानों को फलों के उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होने की चिंता सताने रही है। इसके अलावा सामान्य खेती-बाड़ी पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अभी अच्छी बर्फबारी की संभावना कम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall in auli
प्रदेश के उत्तर काशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत अन्य पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फलों का उत्पादन होता है। विशेषकर सेब, खुमानी, नाशपाती, अखरोट, बादाम समेत अन्य फलों का उत्पादन किया जाता है। इनके उत्पादन के लिए बर्फबारी बेहद अहम होती है। फलों के उत्पादन के साथ ही उनकी गुणवत्ता के लिए भी चिलिंग (ठंडापन) की जरूरत होती है, जो बर्फबारी से पूरी होती है। बर्फ पड़ने से जमीन में लंबे समय तक नमी बनी रहती है। इससे फलों की उत्पादकता में बढ़ोतरी के साथ ही कई तरह की बीमारियों और कीटों से भी छुटकार मिल जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें