फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पर जमकर मचा धमाल, तस्वीरों में देखिए किस तरह मनाया गया नए साल का जश्न

Mon, 01 Jan 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
New year celebration in dehradun - फोटो : amar ujala
जैसे ही घड़ी ने रात के बारह बजाए, दून का आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी से चमक उठा। हैप्पी न्यू ईयर के शोर के बीच लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

2 of 7
New year celebration in dehradun - फोटो : amar ujala
शहर के तमाम होटल, रेस्त्रां, फॉर्म हाउस में जमकर नए साल का जश्न मनाया गया। लजीज व्यंजनों और शानदार संगीत के साथ थिरकते हुए लोगों ने नए साल का स्वागत किया। जबरदस्त आतिशबाजी और रोशनी के बीच नए साल का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

3 of 7
New year celebration in dehradun - फोटो : amar ujala
 शहर में घंटाघर समेत कई स्थानों पर लोगों ने इकट्ठा होकर नए साल के स्वागत का जश्न मनाया।

4 of 7
New year celebration in dehradun - फोटो : amar ujala
रविवार को नए साल के स्वागत के लिए शहर के अलग-अलग होटल और रेस्त्रां में विशेष इंतजाम किए गए। कहीं स्पेशल डांस और म्यूजिक पार्टी आयोजित हुई तो कहीं लजीज व्यंजनों ने आयोजन में चार चांद लगाने का काम किया।
विज्ञापन

5 of 7
New year celebration in dehradun - फोटो : amar ujala
क्लब, फार्म हाउस और मोहल्लों में भी नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। रविवार देर रात तक लोगों ने शहर में घूमने का भी लुत्फ लिया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर भी जश्न मनाते रहे।
विज्ञापन

6 of 7
New year celebration in dehradun - फोटो : amar ujala
घंटाघर और पलटन बाजार में बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए और नया साल का जश्न मनाया। होटल सॉलिटियर में जहां कॉमेडियन वीआईपी के साथ लोगों ने मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
New year celebration in dehradun - फोटो : amar ujala
वहीं, रमाडा में रशियन बेली डांसर के साथ लोगों ने ठुमके लगाए। एच 2 क्लब में मेघालय की डीजे पार्टी, स्काई हब में पंजाबी सिंगर व बोन फायर, डग आउट में डीजे विनायक शर्मा के साथ लोगों ने जमकर मस्ती की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें