फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा साल 2018, यहां जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर

Thu, 28 Dec 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 13
astrology - फोटो : amarujala
नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इन राशियों के लिए ये साल खुशियां लेकर आने वाला है। तो जानिए आपकी राशि के लिए ये साल कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष राशि:
ज्योतिषाचार्य पंडित ओम प्रकाश सती के अनुसार  नए साल में बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय अच्छी ख़बर लाते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव मुमकिन है। भागदौड़ भरी दिनचर्या व खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट और नाख़ुश महसूस कर सकते हैं। वर्ष के आरंभिक महीने स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत बेहतर नहीं रहेंगे। यह साल आपको करियर की ऊंचाई पर ले जाएगा। लंबी यात्राएँ फलदायी साबित होंगी और अच्छे परिणाम देने वाली रहेंगी। अक्टूबर से आय में कुछ कमी हो सकती है। बच्चों की सेहत में हानि हो सकती है। इस नए साल में वैवाहिक जीवन में अधिक समय और समर्पण की आवश्यकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह साल अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृषभ वृष:
इस वर्ष आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा। इससे बचें। सफलता पाने के लिए आपको पूरे साल कठिन परिश्रम करना होगा। अक्टूबर के बाद आर्थिक प्रगति होगी। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। इस साल छोटी यात्राओं से आपको फ़ायदा होगा। यह भी संभव है कि आप तीर्थयात्रा पर जाएं। बच्चे तरक्की करेंगे तथा उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस साल आप किसी भी विवाद या टकराव में फंसने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजगता जरूरी है। जीवनसाथी या किसी धार्मिक क्रिया-कलाप पर ख़र्चा कर सकते हैं। कुल मिलाकर 2018 आपके लिए सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन व आर्थिक स्थिति के लिए वर्ष बेहतर है।

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
मिथुन:
साल के पहले महीने में आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि शब्दों का गलत चुनाव विवाद की वजह बन सकता है। काम-काज को बढ़ाने के लिए आप घर से दूर जा सकते हैं। इससे आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। बच्चों तेजी-से नई-नई चीजें सीखेंगे और अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपका अभी तक विवाह नहीं हुआ है और आप इसके इच्छुक हैं, तो दिसंबर के मध्य तक इच्छित साथी से विवाह का योग है। साल की आखिरी तिमाही में खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव मुमकिन है और वात रोग, गठिया आदि के संकेत दिखाई दे रहे हैं। खान-पान में सावधानी रखें। इस साल व्यवसाय अधिक लाभ लेकर आएगा। इस वर्ष आपको उन्नति और सफलता के कई मौके मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क:
पूरे वर्ष आप उत्साह में रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। हो सकता है कि इस साल आपके कुछ प्रियजन आपको ठीक-से नहीं समझें और इसके चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक तौर पर भी 2018 में आपका यश फैलेगा। इस साल आपका पूरा ध्यान सेहत के ऊपर होना चाहिए, क्योंकि संक्रामक रोगों की चपेट में आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असंतोष महसूस हो सकता है। खर्चों में इजाफा हो सकता है।विद्यार्थी इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बच्चों की संकल्प-शक्ति में वृद्धि होगी। यह साल आपके लिए अच्छा है, लेकिन कुछ चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सिंह:
इस वर्ष धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मुमकिन है कि इस दौरान आप तीर्थयात्रा पर भी जाएं। जनवरी-फरवरी में भाई-बहन में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। यदि बात प्रेम-संबंधों कि करें तो आपको मिश्रित फल प्राप्त होने वाले हैं। आपके कर्म आपको सफलता की राह पर ले जाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। आर्थिक तौर पर आप प्रगति करेंगे। बच्चों को ज़्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ेगा और उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। आपके लिए विदेश-यात्रा के योग भी हैं। जनवरी-फरवरी में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा में भी इस वर्ष वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या:
यह साल आपके लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियों का साल रहेगा। आपके पास कई बेहतरीन मौके आएंगे, जिनसे आपको काफी आर्थिक लाभ हासिल होगा। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे तथा आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मित्रों व प्रियजनों के साथ इस वर्ष अच्छा समय बीतेगा। हालांकि विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इस वर्ष सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको अपने बच्चों की ज़्यादा देख-भाल करने की जरूरत है, क्योंकि सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं उन्हें घेर सकती हैं और इसके चलते आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से यदि कोई इच्छा आपके मन में है, तो वह भी इस साल पूरी हो सकती है। संपूर्ण वर्ष धनार्जन अच्छा चलता रहेगा। जनवरी में अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अक्टूबर के बाद आय में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के माध्यम से फ़ायदा होने की संभावना है लेकिन उन्हें ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। सेहत से जुड़ी किसी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो हो, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा। दफ़्तर से जुड़े किसी काम के लिए आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। वर्ष 2018 में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नए मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। यह साल आपके लिए विशेष रहने वाला है।

8 of 13
तुला
तुला:
वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति के लिए यह जरूरी है। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत थोड़ी गड़बड़ रह सकती है। शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि उनसे किसी की संवेदनाएं आहत हों। इस साल कार्यालय आपके लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि यहां आपके विचार मूर्त रूप धारण करेंगे और चीजें आपके अनुकूल होती दिखेंगी। लेकिन आपको आलस्य से दूर रहने की ज़रूरत है। सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा। आपको अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की आवश्यकता है। जनवरी से मार्च के बीच आय में वृद्धि के योग भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद आपके प्रयास नए क्षेत्रों के दरवाजे खोलेंगे। घरेलू जीवन में संतोष और सुख का अभाव महसूस हो सकता है। कई छोटी-छोटी यात्राएं और कुछ लंबी दूरी की यात्राएं इस वर्ष होना मुमकिन हैं। बच्चे आनन्दित रहेंगे। विद्यार्थी कठिन परिश्रम करेंगे और फिर उसका फल भी प्राप्त करेंगे। मार्च के बाद वैवाहिक जीवन बेहतर होगा। साल आपके लिए बढ़िया रहेगा।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दृढ़ता से ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत को लेकर आपको थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और शरीर में रोग-प्रतिरोधक शक्ति आएगी। आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे। इस साल अक्टूबर तक आपके खर्चे अधिक रहेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको बहुत सोच-समझकर निवेश करने की जरूरत है। वर्ष 2018 में यदि आप अच्छी आय हासिल करना चाहते हैं, तो कठिन परिश्रम के लिए कटिबद्ध हो जाएं। जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। बच्चे जीवन का आनन्द लेंगे, लेकिन उन्हें एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रत्येक काम में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां तो होंगी, लेकिन प्रगति के भी अनेक अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर यह साल आपको मिश्रित परिणाम देगा।

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु:
आपके संकल्प की दृढ़ता आपको 2018 में बहुत आगे ले जाएगी। मार्च के महीने तक आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद मई तक आपके ख़र्चे में वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद फिर बाकी बचे साल के लिए गाड़ी पटरी पर लौट आएगी। अतः रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा और आप एकाधिक स्रोतों से धनार्जन करने में सफल भी रहेंगे। शनि देव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे। हालाँकि काम में आवश्यकता से अधिक व्यस्तता भी अच्छी नहीं है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान ठीक से रखना चाहिए। मार्च से मई तक का समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है और अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। बच्चे परिश्रमी रहेंगे और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घरेलू जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा–कभी-कभी थोड़ी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। हालाँकि इस वर्ष आपको बोलते समय संयम बरतने की जरूरत है, अन्यथा रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है। विरोधियों पर आप काबू करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा है, सेहत को लेकर सतर्क रहें।

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर:
इस वर्ष आप यह समझ सकेंगे कि जीवन अपनी गहनता में क्या-क्या अर्थ समेटे है। एक तरफ़ आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और आप महसूस कर सकते हैं कि आर्थिक तौर पर हालात थोड़े कठिन हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सेहत को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके तार विदेशों से जुड़ सकते हैं और उस ज़रिए से आपकी आय में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष का संकेत समझें तो अध्यात्म में आपका रुझान बढ़ेगा और भौतिक वस्तुओं से थोड़ी दूरी महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी बात अधिक सुनी जाएगी, लेकिन याद रखें किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना ही आपके हित में है। कार्यक्षेत्र में न सिर्फ़ आपकी ज़िम्मेदारियों में इज़ाफ़ा होगा, बल्कि आपकी प्रतिष्ठा में भी काफ़ी वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी आपके सुपुर्द किया जा सकता है। विद्यार्थियों की स्थिति अच्छी रहेगी और शिक्षा व नई चीज़ों को सीखने की ओर उनके रुझान में बढ़ोत्तरी होगी। अपने वरिष्ठों से अच्छे रिश्ते बनाए रखें, उनसे आपको विशेष सहायता प्राप्त हो सकती है–ख़ास तौर पर मार्च और मई के बीच। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ बिखरी रहेंगी और रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। हालाँकि वैवाहिक जीवन में कोई छोटी ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है, जिससे बचने का भरसक प्रयास आपको करना चाहिए। अक्टूबर के बाद वैवाहिक जीवन में भी काफ़ी बेहतरी आएगी और आपका निजी जीवन अधिक सुखद मालुम होगा। कुल मिलाकर इस साल आप जीवन में प्रगति करेंगे और अपनी दुर्बलताओं को दूर कर आगे बढ़ेंगे।

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुम्भ:
आपका निर्णय इस वर्ष आपकी प्रगति की बुनियाद रखेगा। आपका ध्यान मुख्यतः धनार्जन पर केन्द्रित रहेगा और अपने कठिन परिश्रम से आप काफ़ी लाभ प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफ़ी सुदृढ़ होगी। लंबी यात्राओं का योग भी इस वर्ष बन रहा है। इस वर्ष आप बुद्धिमत्तापूर्ण फ़ैसले करेंगे। यदि आप ध्यान दें तो आपकी सेहत में भी अच्छा सुधार हो सकता है और लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वरिष्ठों से आपको प्रशंसा मिलेगी। आप अच्छे क्रिया-कलापों में समय लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और स्नेह छाया रहेगा। हालाँकि साल के शुरुआती दो महीने थोड़े चुनौतीपूर्ण हैं, क्योंकि इस दौरान थोड़े झगड़े हो सकते हैं या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। जो लोग प्रेम-संबंध में हैं, उन्हें थोड़ा ज़्यादा ध्यान देना पड़ेगा; साथ ही उन्हें एक-दूसरे को अधिक समझने की भी आवश्यकता है। छात्र-छात्राएँ कड़ी मेहनत करेंगे। बच्चों के चलते थोड़ी खीझ हो सकती है, लेकिन याद रखें उन्हें फलने-फूलने के लिए प्रेम की ज़रूरत होती है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक और प्रगति से भरा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन :
इस वर्ष आपकी संवेदनशीलता में और इज़ाफ़ा होगा। ख़ास तौर पर आपको पूरे वर्ष अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आवश्यकता से अधिक तनाव और बहुत ज़्यादा काम-काज आपकी तबियत ख़राब कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे प्रयत्न झोंक देते हैं ताकि मन मुताबिक़ परिणाम हासिल हो सकें। वरिष्ठ आपसे काफ़ी उम्दा प्रदर्शन की आशा करेंगे, इसलिए आप पर अधिक दबाव आ सकता है। आर्थिक तौर पर जनवरी का महीना थोड़ा चुनौती भरा रहेगा। इसलिए कोई भी बड़ा आर्थिक काम फ़रवरी के लिए टालना बेहतर रहेगा। उसके बाद वित्तीय तौर पर स्थितियों में काफ़ी सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा और आपका जीवनसाथी आपको हर तरह से पूरा सहयोग करेगा। काम-काज के चलते स्थान-परिवर्तन का योग भी नज़र आ रहा है। बच्चों को सही-ग़लत की सीख देने के लिए आपको उनके साथ थोड़ी सख़्ती से पेश आना पड़ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शॉर्टकट निकालने की कोशिश कर सकते हैं और स्वभाव कुछ मनमौजी होने की संभावना है–पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान बनाए रखें। आप जीवन में भी शॉर्टकट मारने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। दीर्घावधी में सीधे चलना ही ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित होता है। अक्टूबर के बाद जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। इस साल आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए और कार्य व निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें