नए साल का सेलिब्रेशन ऐसे मनमोहक नजारे में मनाने का मौका भला कोई कैसे छोड़ सकता है। इस शानदार जगह में थर्टी फर्स्ट की बुकिंग के लिए होड मची हुई है। जानिए इस खास जगह के बारे में...
विज्ञापन
2 of 7
auli
- फोटो : nativeplanet
नए साल को लेकर औली देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के साथ ही अन्य निजी गेस्ट हाउस भर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 7
auli
- फोटो : noblehousetours and 99uttarakhand
थर्टी फर्स्ट के लिए भी औली और जोशीमठ के होटलों में पर्यटकों ने अग्रिम आरक्षण कर लिया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि दो जनवरी तक के लिए औली के गेस्ट हाउसों में आरक्षण हो चुका है।
4 of 7
auli
- फोटो : tripoto
रविवार को औली में पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। पर्यटकों ने यहां जमीं बर्फ का खूब मजा लिया। क्रिसमस से ही प्रतिवर्ष औली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। बर्फबारी के बाद औली का मौसम सुहावना हो गया है और फिर नए साल तक लोग यहां आनंद लेते है।
विज्ञापन
5 of 7
auli
- फोटो : hillstravels
दिल्ली के पर्यटक दिनकर शर्मा और अंजली का कहना है कि वे पहली बार औली के सैर-सपाटे पर पहुंचे हैं। यहां पल-पल में मौसम बदल रहा है। यहां की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
विज्ञापन
6 of 7
औली में बर्फबारी
- फोटो : amar ujala/ file photo
औली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंति प्रकाश शाह का कहना है कि क्रिसमस पर औली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक सुशील पंवार का कहना है कि औली में थर्टी फर्स्ट तक बर्फबारी होती है तो यहां के सौंदर्य में और भी निखार आ जाएगा।
हिमालय एडवेंचर के प्रबंधक संतोष कुंवर का कहना है कि औली के साथ ही पर्यटक सैर-सपाटे के लिए क्वांरीपास ट्रैक तक पहुंच रहे हैं। यदि औली में दोबारा बर्फबारी होती है तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।