देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में खाता है और आपने इस बात का ध्यान नहीं रखा तो खाते में पैनाल्टी लग सकती है।
विज्ञापन
2 of 8
sbi
एसबीआई के चीफ मैनेजर एके गुप्ता ने बताया कि 1 अप्रैल 2018 से न्यूनतम बैलेंस नियमों में बदलाव आ चुके हैं। जिसके बारे में जानना खाता धारकों के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 8
money
1 अप्रैल से मेट्रो सिटी और शहरों की बैंक शाखाओं में मिनिमम बैलेंस मेंटेन ना कर पाने वाले ग्राहकों को अब 50 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज के बजाए सिर्फ 15 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही जीएसटी चार्ज अलग से देने होंगे।
4 of 8
डेमो
- फोटो : डेंमो
अर्ध-शहरी इलाकों और गांव में ये पेनाल्टी कम कर के 12 रुपये कर दी गई है जो पहले 40 रुपये थी।
विज्ञापन
5 of 8
बरामद हुआ धन
- फोटो : amar ujala
हालांकि बैंक ने मिनिमम बैलेंस की लिमिट कम नहीं की है। वह पहले की तरह ही है। यानी एसबीआई के मेट्रो शहरों में रहने वाले खाताधारकों को अपने अकाउंट में 3000 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है।
विज्ञापन
6 of 8
money
वहीं अर्ध-शहरी इलाकों के बैंक खाता धारकों को 2000 रुपये और गांव की ब्रांच में खाता धारकों को 1000 रुपये रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
7 of 8
money
एसबीआई के अनुसार, एवरेज मासिक बैलेंस ना बनाए रख पाने पर लगने वाले नए चार्ज स्टेकहोल्डर के फीडबैक के अनुसार लिया जाएगा। कोई भी रेगुलर बचत खाता धारक मुफ्त में अपने खाते को बेसिक सेविंग अकाउंट में बदलवा सकता है।
एसबीआई ने अप्रैल 2017 में एवरेज मासिक बैलेंस ना बरकरार रख पाने पर लगने वाले पीनल चार्जेज को 5 सालों बाद पुनः प्रस्तुत किया। फिर अक्तूबर में बैंक ने इसमें संशोधन किया और इस चार्ज को कम किया। मुनाफा, शाखा, ग्राहकों और कर्मचारी के मामले में एसबीआई देश का सबसे बड़ा व्यावसायिक बैंक है। देशभर में एसबीआई के 22,900 ब्रांच और 58,916 एटीएम हैं।