फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुड़ी इस खबर से हड़बड़ी में आए बैंक खाता धारक, बैंक में खाता है तो जरूर पढ़ें

Mon, 29 Jan 2018 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
बैंकों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आधार कार्ड से जुड़ी इस खबर ने बैंक खाता धारकों के लिए अब मुश्किल खड़ी कर दी है। अगर इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो बैंक खाता बंद भी हो सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 8
आधार कार्ड
यूआईडीएआई का कहना है कि, आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31मार्च से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर से दोबारा लिंक कराना जरूरी है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 8
आधार कार्ड
बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 331मार्च तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा। इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं।

 

4 of 8
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया - फोटो : SELF
दूसरे विकल्प के तौर पर आप एसएमएस सेवा का लाभ ले सकते हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर आप अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना आधार नंबर अपडेट करा सकते हैं। चौथे विकल्प के तौर पर आप अपने एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
एसएमएस
इसके लिए आप ‘आधार नंबर खाता संख्या’ लिखकर आप अपने बैंक को एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस भेजने के लिए बैंक एक विशेष कोड देते हैं। इस कोड की जानकारी आप अपने बैंक से ले सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
aadhar
इसके बाद बैंक के निर्देशों के तहत आप एसएमएस भेजें। बैंक आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करेगा और आपको एसएमएस भेजेगा। इससे पता चल जाएगा कि आपका खाता आधार से लिंक हो गया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
website
वहीं, अपने बैंक की वेबसाइट पर जाएं। यहां दिए गए ‘लिंक आधार या आधार जोड़ने’ के विकल्प पर क्लिक करें। इंटरनेट बैंकिंग चलाते हैं तो पहले लॉगइन करें। अपना आधार नंबर भरें और सबमिट का बटन दबा दें। आधार से लिंक होते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस आ जाएगा या ईमेल भी आ जाएगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
एटीएम - फोटो : SELF
इसके साथ ही एटीएम कार्ड मशीन में लगाएं और अपना पिन डालें। इसके बाद सर्विस रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार रजिस्ट्रेशन का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें। अब चालू खाता या बचत खाता में से किसी एक पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर लिखें। बैंकों के एटीएम के हिसाब से विकल्प का नाम अलग-अलग हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें