फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? के बाद शिवगामी को लेकर सामने आया नया सवाल,जानने के लिए क्लिक करें

Mon, 20 Nov 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
shivgami
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब तो फिल्म देखने वालों को मिल गया है। लेकिन अब इस फिल्म में शिवगामी को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bijjaladeva
जानकारों के मुताबिक, इस फिल्म ने एक और यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया कि बाहुबली की बड़ी मां महारानी शिवगामी ने दिव्यांग बज्जल देव से शादी आखिर क्यों की? इस सवाल ने लेखक आनंद नीलकंटन को नया आइडिया दे दिया है। अब वह इस सवाल का जवाब देने के लिए एक नई कहानी लिख रहे हैं
 
विज्ञापन

3 of 6
anand
इसके अलावा बच्चों के लिए उनकी दो किताबें जल्दी ही प्रकाशित होने वाली हैं। बाहुबली का नया संस्करण बच्चों के लिए आएगा। वैली ऑफ वर्ड्स के मौके पर आयोजित सत्र ‘दि राइज आफ शिवगामी-अ बाहुबली स्टोरी’ के दौरान आनंद ने कटप्पा शब्द का अर्थ बताया और इस शब्द से जुड़ी दक्षिण भारत के रस्मो-रिवाज भी। कटप्पा का अर्थ होता है मजबूत।

4 of 6
बाहुबली - फोटो : SELF
यह शब्द उन्होंने लोक कथाओं से लिया। 9वीं शताब्दी के समाज में गरीब-पिछड़े तबके के लोग ही ऐसे नाम रख सकते थे। तमिल और मलयालम भाषा में ऐसे बहुत से नाम हैं। फिल्म नवीं शताब्दी के साम्राज्य की है। इसके साथ ही उन्होंने नई किताब असुरा के संबंध में बताया।
विज्ञापन

5 of 6
bahubali-2
सत्र के दौरान श्रोताओं ने बाहुबली की कहानी और उनकी आने वाली पुस्तकों के संबंध में आनंद से कई सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए उनकी दो नई पुस्तकें आने वाली हैं। ये पुस्तकें जादुई जानवरों से संबंधित हैं। पुरानी कहानियों में ऐसे बहुत से जीवों का जिक्र मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाहुबली-2
एक जानवर याड़ी है जिसे अब ड्रैगन बताया जाता है। आनंद बताया कि हिंदी और दक्षिण भारत की फिल्मी दुनिया पर अंग्रेजी भाषा का ही राज चलता है। हिंदी फिल्मों की स्क्रिप्ट अंग्रेजी रोमन में लिखी जाती है। वजह यह है कि कलाकार विभिन्न प्रांतों के होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें