फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का टिकट बुक कराने के लिए नहीं पड़ेगी ऑनलाइन आवेदन की जरूरत, नई सुविधा होगी शुरू

Fri, 18 Jan 2019 08:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
uttarakhand roadways
बस का टिकट बुक करना है तो आपको ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। टिकट बुकिंग के लिए लोगों को अब एप की मदद लेनी होगी। उत्तराखंड रोडवेज निगम अपना एप तैयार करवा रहा है। स्मार्टफोन में डाउनलोड कर इस एप से बसों का विवरण और टिकट बुक करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
roadways
अभी तक बसों में ऑनलाइन सीट बुक करने के लिए विभाग की वेबसाइट (यूटीसी.यूके.जीओवी.इन) का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा दो साल पहले जो एप बनाया था, उसमें तकनीकी खामी के चलते टिकट बुक नहीं हो पा रहे थे। जिसकी वजह से एप एक माह में बंद कर दिया था। अब परिवहन निगम नया मोबाइल एप तैयार करवा रहा है। टिकट बुकिंग के लिए लोगों को एप की मदद लेनी होगी। मार्च तक एप लांच होने की संभावना है। करीब 1400 बसों को एप से जोड़ा जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
roadways
मोबाइल में एप डाउन लोड होने के बाद यात्री को रोडवेज की बस में सीट बुक कराने में आसानी होगी। इस एप पर जाते ही रोडवेज की सभी बसों का विवरण और समय दिखाई देगा। कौन सी बस कहां से चलेगी और कहां तक जाएगी, यह सारी जानकारी नए एप के जरिये यात्रियों को मिलेगी। 
- दीपक जैन, रोडवेज महाप्रबंधक
 

4 of 5
नए एप में जगह और टाइम सेलेक्ट करने के बाद यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के साथ ही मोबाइल बैंकिंग के जरिये भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इसमें प्रदेश की सभी बसों का विवरण डाला जाएगा। साधारण बसों के साथ ही वॉल्वो और वातानुकूलित बसों की पूरी जानकारी भी एप में होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नए एप की तैयारी चल रही है। एक-दो माह में लांच कर दिया जाएगा। इस एप के जरिये रोडवेज की अन्य सुविधाओं की भी जानकारी यात्री ले सकेंगे। 
- दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें