नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड बाबा रामदेव के स्वदेशी उत्पादों के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने योग, विज्ञान, आयुर्वेद और उद्योग का समावेश कर मानव सेवा का जो नया प्रयोग किया है वह दुनिया के लिए मिसाल है।
विज्ञापन
2 of 8
ramdev
पतंजलि ने नेपाल में मेगा फूड पार्क और पतंजलि विश्वविद्यालय समेत सेवा के कई प्रकल्प खोलना का निर्णय लिया है। इसके लिए वह हर हरसंभव सहयोग करेंगे। कहा कि नेपाल इस समय राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक समृद्धि लाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में वह भारत के अनुभवों का लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
ramdev
रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे प्रधानमंत्री प्रचंड पतंजलि के विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण कर पतंजलि योगपीठ फेस-एक के
सभागार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से नेपाल में आर्थिक समृद्धि लाने समेत कई बिंदुओं पर
चर्चा की।
4 of 8
ramdev
बाबा रामदेव ने मंच से घोषणा कि पतंजलि नेपाल में फूड पार्क, पतंजलि विवि खोलने के साथ सेवा के विभिन्न प्रकल्प खोलेगा। कहा कि पतंजलि भारत-नेपाल के संबंधों की प्रगाढ़ता के लिए और ज्यादा प्रगाढ़ की दिशा में काम करेगा। जो भी आमदनी नेपाल के प्रकल्पों से प्राप्त होगी पतंजलि उस आमदनी को नेपाल के विकास में ही खर्च करेगा।
विज्ञापन
5 of 8
ramdev
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने नेपाली प्रधानमंत्री के दौरे को महत्वपूर्ण बताया। कहा, नेपाल में पतंजलि के प्रकल्प तेजी से चल रहे हैं। इसी वर्ष वहां पतंजलि अपना मेडिकल कॉलेज शुरू कर देगी। अन्य प्रकल्पों पर भी तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
ramdev
समारोह से पहले बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने प्रधानमंत्री प्रचंड, उनकी धर्मपत्नी सीता दाहाल, बेटा प्रकाश दाहाल, नेपाल के परिवहन मंत्री रमेश लेखे, भारत में नेपाल के राजदूत कृष्ण प्रसाद ढकाल और नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत रे, नेपाल के छह सांसदों और अन्य प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बाबा रामदेव के गुरु आचार्य प्रद्युमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 8
ramdev
स्वागत समारोह से पहले प्रधानमंत्री प्रचंड परिवार के साथ हवाई मार्ग से सुबह करीब नौ बजे ही पदार्था स्थित फूड पार्क पहुंचे।
करीब एक घंटे वहां रुकने के बाद वह कोर कालेज हैलीपैड पहुंचे और पतंजलि फेस टू पहुंचे। करीब 20 मिनट के बाद वह करीब सवा 11 बजे पतंजलि योगपीठ फेस-एक के सभागार पहुंचे।