फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः हर जरूरतमंद की जरूरत पूरी करेगी उत्तराखंड की ये दीवार

Thu, 20 Oct 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
wall - फोटो : amar ujala
देहरादून में मौजूद यह दीवार हर जरूरतमंद की जरूरत पूरी करेगी। आपके पास कोई सामान अधिक है, कपड़े बचे हैं तो वह किसी के काम आ सकते हैं। बस चुपचाप एक दीवार पर टांग आओ।
विज्ञापन

2 of 6
wall
वहां से जरूरतमंद उसे ले जाएगा। अगर आपको किसी सामान की जरूरत है तो वहां से ले आओ। एसजीआरआर आईटीएस के
छात्रों ने यह अनोखी ‘नेकी की दीवार’ बनाई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
wall
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में मंगलवार को नेकी की दीवार का शुभारंभ हुआ। एसजीआरआर आईटीएस के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने नेकी का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह दीवार तैयार की है।
 

4 of 6
wall
छात्र-छात्राओं ने इस भाव के साथ यह दीवार तैयार की है कि जो आपके पास अधिक है, यहां छोड़ जाएं, जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जाएं। एसजीआरआर आईटीएस की निदेशिका डॉ. प्रीति कोठियाल ने नेकी की दीवार का शुभारंभ किया।
 
विज्ञापन

5 of 6
wall
नेकी की दीवार संस्थान में एक ऐसी दीवार है, जिसमें छात्र और कर्मचारी अपने उपयोग से अतिरिक्त वस्तुओं जैसे कपड़े व अन्य जरूरत के सामान को दीवार पर टांग देते हैं या वहां रखे बॉक्स में रख देते हैं, जिस भी जरूरतमंद को वस्तु की आवश्यकता हो वो बगैर किसी की अनुमति के वस्तु ले जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
wall
डॉ. कोठियाल ने कहा कि नेकी की दीवार को लेकर छात्र-छात्राओं व स्टाफ में काफी उत्साह है। यह देहरादून शहर के लिए एक नजीर साबित होगा। इससे गरीब छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा व उनमें सेवा की भावना जाग्रत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें