आज तड़के ही बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। जयकारों से कैंची धाम गुंजायमान हो उठा। कैंची धाम में आज भारी संख्या में देश और दुनियाभर से भक्त पहुंचे हैं। तड़के से ही यहां मंदिर के बाहर कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के साथ ही दुनियाभर की कई प्रख्यात हस्तियों के आराध्य बाबा नीम करौली का कैंची मेला आज भवाली स्थित कैंची धाम में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आध्यात्मिक कैंची धाम के लिए देश ही नहीं, विदेशों में भी आस्था है। यही कारण है कि बाबा नीम करौली के भक्त शुक्रवार शाम से ही जुटने शुरू हो गए थे।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे तक करीब दस हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन कर लिए थे। वहीं रात 12 बजे तक करीब 25 से 30 हजार भक्त यहां पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि बाबा जन्म से ही संत थे। उन्होंने कई हनुमान मंदिर स्थापित कराए। पहला आश्रम कैंची (नैनीताल) तो दूसरा वृंदावन (मथुरा) में। बाबा को हनुमान जी का अवतार भी कहा जाता है।
कल रात से ही कई विदेशी श्रद्धालु भी बाबा के ध्यान में बैठे और सुबह दर्शन के लिए लाइन में लगे रहे। कैंची मेले में शनिवार को करीब 1.50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।