फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham: बाबा नीम करौरी महाराज के धाम में उमड़ा आस्था का ऐसा सैलाब, कम पड़ गए इंतजाम...देखें तस्वीरें

Sun, 09 Apr 2023 03:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली/भीमताल।
विज्ञापन
1 of 5
कैंची धाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बाबा नीम करौरी महाराज के धाम कैंची में हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या ने शनिवार को जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। कैंची से लेकर हल्द्वानी तक सड़क पर गाड़ियों की लंबा काफिला नजर आया।


 
मंदिर खुलने से पहले से बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। सुबह की आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले तो भक्तों के हुजूम को संभालने में मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। लाइन इतनी लंबी थी कि 15 जून जैसा नजरा दिखा।

बता दें कि 15 जून को मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है, जिसमे लाखों की भीड़ के बावजूद व्यवस्था बिगड़ती नहीं है। जबकि शनिवार को सारे इंतजार कम पड़ गए। मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को भी इतनी भीड़ उमड़ने की संभवना नहीं थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
कैंची धाम, प्रबंध कमेटी केकार्यकारिणी सदस्य  प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि पिछले दो माह से यहां रिकॉर्ड लगभग दो लाख भक्त पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कैंची मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इनमें देशभर के तमाम हिस्सों से आने वाले भक्तजन शामिल हैं।

4 of 5
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
अब भक्तों की भीड़ का आलम यह है कि यहां हर दिन भवाली थाने की फोर्स मंदिर के बाहर व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रहती हैं जो कि केवल स्थापना दिवस के दिन यहां रहती थी।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: एक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग फुल, यहां मिलेगा हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा यहां बड़ी संख्या में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें