मेरा लगाया वृक्ष मेरी ही आंखों के सामने मुरझा गया। एचएमटी रानीबाग की आधारशिला रखने वाले पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी एचएमटी रानीबाग इकाई की बंदी का आदेश देख रो पड़े। भावुक तिवारी ने माइक छोड़ दिया और फिर नहीं थामा।
विज्ञापन
बंदी का आदेश पढ़ते ही रो पड़े
2 of 4
एनडी तिवारी
- फोटो : Amar Ujala
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी शुक्रवार को एचएमटी रानीबाग पहुंचे। उन्होंने एचएमटी कर्मियों का दर्द सुना और वीआरएस/वीएसएस एवं बंदी संबंधी आदेश दिखाने को कहा। आदेश की प्रति हाथ में आने के बाद तिवारी ने बड़े ध्यान से पढ़ा। आदेश पढ़ते-पढ़ते ही वे फफक पड़े।
विज्ञापन
दस मिनट तक रोते ही रहे
3 of 4
एनडी तिवारी
- फोटो : Amar Ujala
तिवारी ने आंखों से चश्मा उतार लिया और दस मिनट तक रोते ही रहे। उन्होंने रुंधे गले से ही पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीने के बाद उठे और बोले कि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा। इसके बाद गाड़ी में बैठकर सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।
इन सब मामलों को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष रखेंगे। भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य बड़े नेताओं से भी बात करेंगे। एचएमटी रानीबाग और एसटीएच को एम्स का दर्जा देने के संबंध में भी बात करेंगे।