फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेखर हत्याकांड: अचानक आई मौत की खबर से हर कोई था स्तब्ध, जानिए केस से जुड़ीं 10 बड़ी बातें

Fri, 19 Jul 2019 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
रोहित शेखर - फोटो : सोशल मीडिया/ फाइल फोटो
उत्तराखंड और यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या में उनकी ही पत्नी अपूर्वा का हाथ होने की बात सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया था। अब अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ हत्या की धारा में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस केस से जुड़ी 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन

2 of 10
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रोहित शेखर की मौत पहले हार्ट अटैक से बताई गई थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बात निकल कर आई कि रोहित की मौत तकिये से मुंह दबाकर की गई थी। रोहित शेखर की मां उज्जवला ने भी अपूर्वा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 10
रोहित शेखर का परिवार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कहा था कि रोहित व अपूर्वा ने 2018 में शादी कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात पर विवाद होने लगा। विवाह से पहले भी अपूर्वा का ब्वॉयफ्रेंड था। उधर, अपूर्वा ने पुलिस पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदले। जिसके बाद वह शक के दायरे में आई।

4 of 10
अपूर्वा शुक्ला के साथ रोहित शेखर (फाइल फोटो)
पुलिस ने अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। रोहित शेखर की 15 अप्रैल की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का आरोप है कि हत्याकांड को अपूर्वा ने ही अंजाम दिया था।
विज्ञापन

5 of 10
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस ने सीएमएम कोर्ट में अपूर्वा के खिलाफ 518 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें 56 गवाहों के नाम हैं, जिनमें रोहित शेखर की मां उज्ज्वला तिवारी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

6 of 10
रोहित शुक्ला और अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि अपूर्वा को शक था कि रोहित के अपनी भाभी से नाजायज संबंध थे और दोनों का एक बेटा भी है, जिस कारण उसकी संपत्ति भी शायद उस बेटे को दे दी जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
अपूर्वा शुक्ला तिवारी - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक रोहित 15 अप्रैल को अपनी मां, भाभी व नौकरों के साथ हल्द्वानी से वोट डालकर कार से दिल्ली लौट रहा था। अपूर्वा ने वीडियो कॉल की तो उसमें रोहित अपनी भाभी के साथ एक ही गिलास से शराब पीता दिखाई दिया।

8 of 10
अपूर्वा को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
उस रात इस बात को लेकर अपूर्वा और रोहित के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद रात करीब 12:45 बजे अपूर्वा ने तकिये से मुंह दबाकर रोहित की हत्या कर दी। जांच के लिए एम्स में मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने रिपोर्ट में हत्या का कारण दम घुटना बताया। अभी फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है।

9 of 10
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)
रोहित का परिवार एनडी तिवारी के ओएसडी रहे राजीव कुमार को परिवार मानता था, इसलिए रोहित की अस्थियां राजीव कुमार उर्फ पप्पू भाई के आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक राज ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया था।
विज्ञापन

10 of 10
फाइल फोटो - फोटो : PTI
वहीं जिस जगह रोहित छह महीने पहले अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने आए थे, उसी जगह पर उनकी अस्थियां प्रवाहित की गई। अपूर्वा मध्यप्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखती हैं और तब सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। एनडी तिवारी प्यार से रोहित को गुंजनू बुलाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें