सुप्रीम कोर्ट की वकील इस पूर्व मुख्यमंत्री के घर के बहु बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की सगाई दिल्ली स्थित आवास में शनिवार शाम इंदौर, मध्यप्रदेश निवासी अपूर्वा शुक्ला के साथ हुई। अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। शनिवार शामसादगी के साथ परिवार के चुनिंदा लोगों के बीच दोनों ने एक दूसरे का अंगूठी पहनाईं। इसके बाद रोहित और अपूर्वा दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में गए, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती एनडी तिवारी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान रोहित की माता डॉ. उज्ज्वला तिवारी सहित अपूर्वा के माता-पिता भी मौजूद थे।