फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: बेटे के गले में पदक देख मां के छलके खुशी के आंसू, पढ़ें होनहार अनु के संघर्ष से सफलता की कहानी

Wed, 12 Feb 2025 12:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

National Games: बेटे के गले में रजत पदक देख मां के खुशी के आंसू छलक गए। कठिन संघर्ष के बाद होनहार बेटे ने सफलता पाई तो मां के आंसू नहीं थमे।
विज्ञापन
1 of 5
बेटे के गले में रजत पदक देख मां के छलके आंसू - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अनु कुमार ने राष्ट्रीय खेलों में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। वहीं, बेटे के गले में रजत पदक देखकर मां की आंखें खुशी से छलक आई। अनु कुमार के मुताबिक 2022 में उनके पिता की मृत्यु के बाद, घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई, ऐसे में उनके लिए खेलना बहुत मुश्किल हो गया था।

उनके लिए यह समय बहुत कठिन था क्योंकि पूरा परिवार गरीबी से जूझ रहा था। बावजूद इसके, उन्होंने हार नहीं मानी। अनु ने खेतों में काम करने के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरी की। कहा, मेरे लिए हर दिन एक नई चुनौती था, लेकिन मैं जानता था कि अगर मैं मेहनत करूंगा, तो एक दिन सफलता मिलेगी।

 

विज्ञापन

2 of 5
अनु कुमार - फोटो : अमर उजाला

अनु की मां, मुन्नी देवी ने बेटे की सफलता पर गर्व करते हुए कहा, मेरे बेटे ने बहुत मेहनत की है।

विज्ञापन

3 of 5
बेटे को देखती मां - फोटो : अमर उजाला
जब मैंने उसके गले में पदक देखा, तो मेरी आंखों से आंसू छलक पड़े। भगवान ऐसा बेटा हर किसी को दे।

4 of 5
अनु कुमार की मां - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अनु ने अपने पिता की मृत्यु के बाद बहुत गरीबी देखी, लेकिन कभी हार नहीं मानी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बजट देखकर ही पास करें निकाय...नए बोर्ड गठन के बाद अब बजट को लेकर शासन ने शुरू की सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनु कुमार की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनु के हौसले और जज्बे ने उन्हें आज सफलता दिलाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें