राजधानी देहरादून में कांग्रेस सेवा दल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। यह यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह मनाने के लिए निकाली गई थी। पूर्व जिला मुख्य संगठक कुंवर सिंह यादव को राज्य प्रभारी राजकुमार सोनी के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा फहराने और वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता, मारपीट का प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है। जवाब देने के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है।