अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोमवार को पत्नी रत्ना पाठक शाह संग सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच कर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
2 of 5
naseeruddin shah
- फोटो : AmarUjala
नसीर के आने की खबर लगते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्ता सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे गए। अधिवक्ताओं ने नसीरुद्दीन के साथ फोटो खिंचवाई। यहां वह 10 मिनट तक रुके। इसके बाद वह सफेद रंग की निजी कार से लौट गए।
विज्ञापन
3 of 5
naseeruddin shah
- फोटो : AmarUjala
वर्ष 1995 में अभिनेता नसरुद्दीन शाह ने देहरादून की विकासनगर तहसील के धूलकोट में आठ बीघा जमीन खरीदी थी। हाल ही में इस जमीन को अभिनेता ने जीवनगढ़ तहसील विकासनगर निवासी बलदेव खत्री को बेच दी।
4 of 5
naseeruddin shah
- फोटो : AmarUjala
इसी सिलसिले में वह सोमवार की सुबह 11 बजे गुपचुप तरीके से कचहरी स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के कर्मचारियों से पहले से ही भूमि स्थानांतरण संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी की हुई थी। नसीरुद्दीन को देख वहां मौजूद लोग चौक गए। नसीरुद्दीन के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचने की खबर थोड़े ही देर में आग की तरह फैल गई।
उनसे मिलने बड़ी संख्या में अधिवक्ता सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने नसीरुद्दीन के साथ फोटो खिंचवाई। यहां महज 10 मिनट के भीतर उन्होंने जरूरी औपचारिकतांए पूरी की और लौट गए।