फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के लिए इस एक चीज की दुआ करतीं हैं जसोदा बेन, सबके सामने कह दी थी 'मन की बात'

Tue, 18 Sep 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
prime minister narendra modi and his wife Jashodaben
17 सितंबर यानी आज पीएम नरेंद्र मोदी के 68वेंजन्मदिन पर हम आपको बताते हैं एक ऐसी बात जो उनकी पत्नी उनके लिए दिन रात दुआओं में मांगतीं हैं। यह बात उन्होंने खुद सबके सामने कही थी। लोग जसोदा बेन की सादगी के कायल हो गए थे। उनकी सादगी देख हर कोई उनकी प्रशंसा करते नजर आया। आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jashoda Ben in Haldwani - फोटो : amar ujala
बता दें कि, जसोदा बेन हाल ही में उत्तराखंड आईं थीं। इस दौरान उन्होंने एक संस्था के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। उनके साथ उनके भाई अशोक मोदी भी  थे। जसोदाबेन ने इस यात्रा में भवाली घोड़ाखाल मंदिर के भी दर्शन किए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Jashoda Ben in Haldwani - फोटो : amar ujala
यहीं अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, देश आगे बढ़े, मोदी आगे बढ़ें बस मेरी यही कामना है। इसके साथ ही उन्होंने पीए मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने के संदेश को खूब सराहा। उन्होंने कहा था कि, देश में बेटियों को सम्मान दिलाओओ तो देश अपने आप तरक्की करेगा। 

4 of 5
prime minister narendra modi and his wife Jashodaben
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने 2019 में भी मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा। कहा कि मेरी यही दुआ है कि मोदी जी को पहले से अधिक सीटें मिलें और वे दोबारा पीएम के पद पर आसीन हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prime minister narendra modi and his wife Jashodaben
महिलाएं तभी ताकतवर बनेंगी जब वह शिक्षित होंगी और पीएम ये काम बखूबी कर रहे हैं। उनके भाषण पर लोगों ने खूब तालियां भी बजाई। जसोदाबेन ने यह भाषण गुजराती भाषा में दिया था। उनके उद्बोधन का हिंदी रूपांतरण उनके भाई अशोक मोदी ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें