फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: चमोली में मुख्यमंत्री ने किया जोरदार रोड शो, नंदा-गौरा महोत्सव में पहुंचे...तस्वीरों में देखिए

Thu, 15 Feb 2024 02:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
1 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित नंदा गौरा महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री यहां जोरदार रोड शो किया। साथ ही यहां विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।
 



मुख्यमंत्री दोपहर हेलिकॉप्टर से गौचर पहुंचे। इसके बाद कार से बीआरओ गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। सीएम धामी नंदा-गौरा महोत्सव, बेटी ब्वारी आवा उत्तराखंड तैं अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

 

विज्ञापन

2 of 5
कार्यक्रम स्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala
बता दें, कुछ पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में भी मातृशक्ति महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले शहर में रोड शो निकाला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम के स्वागत के लिए तैयार - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के अलावा महिलाओं ने सीएम धामी का स्वागत किया। विभिन्न तरह के ढोल-नगाड़ों की टीमों ने रोड शो के दौरान धूम मचा दी। वहीं, जनसभा में भी इतनी भीड़ उमड़ी थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।

4 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के रोड शो में आगे-आगे ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता झूमते हुए चले। दोनों तरफ मानव श्रृंखला बनाकर छात्राओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएम धामी का अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  राज्यसभा सांसद के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी और प्रदेश प्रभारी गौतम रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम धामी - फोटो : सोशल मीडिया
देवपुरा से लेकर ऋषिकुल मैदान तक हुए रोड शो में शामिल सीएम सहित सभी कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें