फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल : कोसी नदी में अचानक आए उफान से टापू पर फंसा खच्चर वाला, एसडीआरएफ ने दो घंटे बाद निकाला, तस्वीरें

Fri, 26 Jun 2020 11:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी(नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
flood, rain - फोटो : amar ujala
कोसी नदी में उफान आने से एक खच्चर वाला टापू पर फंस गया। आज तड़के वह वहां रेता निकालने के लिए गया कि अचानक पानी बढ़ गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे तक चले राहत-बचाव अभियान के बाद उसे सही सलामत टापू से निकाल लिया।
विज्ञापन

2 of 5
flood, rain - फोटो : amar ujala
शुक्रवार की सुबह खैरना में टापू के बीचों बीच रेता निकालने गया खच्चर वाला दो खच्चरों के साथ कोसी नदी में उफान आने से फंस गया। सुबह के समय टहलने आये लोगों की नजर जब खच्चर वाले पर पड़ी तो लोगों ने खैरना चौकी पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
flood, rain - फोटो : amar ujala
पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी। टीम मौके पर पहुंची। खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में राहत-बचाव अभियान चलाया गया।
 

4 of 5
flood, rain - फोटो : amar ujala
सुबह साढ़़े पांच बजे से कोसी नदी के तेज बहाव के बीच फंसे किशन सिंह पुत्र दान सिंह निवासी डोबा नैनीताल को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम को तेज बहाव के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ani file photo
काफी कोशिश और नदी का उफान थोड़ा कम होने पर टीम ने रस्सों की मदद से किशन सिंह को दो घंटे के बचाव अभियान के बाद नदी से बाहर निकाला। इस दौरान एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल लाल सिंह , कांस्टेबल गणेश मेहरा, रोहित कांडपाल, दीप चंद्र सती और खैरना पुलिस के कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह और मेहन्द्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें