लोअर मालरोड के बड़े हिस्से के निर्माण और विकल्प तलाशने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। टीम रविवार सुबह तक नैनीताल पहुंच जाएगी। विकल्प के तौर पर बेली ब्रिज और अन्य विकल्प भी हो सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की टीम के निरीक्षण के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
-विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी
लोअर मालरोड के बड़े हिस्से के टूटने के बाद विभागों के विशेषज्ञों को सुझाव देने को कहा गया है, ताकि जल्द से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा सके।
-राजीव रौतेला, आयुक्त कुमाऊं मंडल