फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले ही फुल हुआ नैनीताल, पार्किंग से लेकर होटल तक में नहीं मिल रही जगह, देखिए...

Mon, 12 Nov 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
नैनीताल में सैर करते टूरिस्ट - फोटो : amar ujala
सरोवर नगरी नए साल से पहले ही पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। वीकेंड के चलते काफी संख्या में पर्यटक नगर में पहुंचे और वादियों का आनंद लिया। होटलों के 80 प्रतिशत कमरे फुल रहे। पर्यटकों ने हिमालय दर्शन का भी आनंद लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
नैनीताल में सैर करते टूरिस्ट - फोटो : amar ujala
दीपावली और भैया दूज के बाद शुक्रवार और शनिवार को भी नैनीताल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। शनिवार सुबह से ही पर्यटकों के वाहन आने शुरू हो गए थे, जो दिन भर आते रहे। इससे डीएसए स्थित पार्किंग फुल हो गई। कुछ वाहन सड़कों पर खड़े रहे तो कई वाहनों में पुलिस ने जैमर लगाए। 
विज्ञापन

3 of 5
नैनीताल - फोटो : amar ujala
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बहुत अच्छी है। होटलों के लगभग 80 प्रतिशत कमरे भरे हुए हैं। होटल कारोबारी आलोक साह ने बताया कि लगातार छुट्टियों के चलते काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। 

4 of 5
नैनीताल में सैर करते टूरिस्ट - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ी तो व्यवस्थाएं भी गड़बड़ा गईं। लोगों को गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करनी पड़ीं। कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां हनुमानगढ़ी में खड़ी कीं। नैनीताल में प्रत्येक सीजन पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ता है। वाहन बढ़ने पर हर बार पार्किंग व्यवस्था धड़ाम हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nainital - फोटो : AmarUjala
न्यू ईयर पास आ रहा है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों की पार्किंग को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई तो न्यू ईयर पर ट्रैफिक की समस्या से नगर कराह सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें