फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर क्रास कर सकते हैं नाभा जेल से भागे आतंकी, सीमा पर हाई अलर्ट

Thu, 01 Dec 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
1 of 5
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान - फोटो : AmarUjala
पंजाब की नाभा जेल से भागे आतंकियों के नेपाल निकलने की आशंका के तहत पुलिस को भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। पुलिस ने सीमा पर पैनी नजर रखने के अलावा सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

2 of 5
एमए गणपति - फोटो : AmarUjala
डीजीपी एमए गणपति के निर्देश पर चंपावत एसपी नवनीत भुल्लर ने नेपाल सीमा पर गश्त के साथ ही चेकिंग भी बढ़ा दी है। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सीमा पर आवाजाही करने वालों की सघन चेकिंग करने, सीमा पर पैनी नजर रखने और संदिग्धों से कड़ी पूछताछ करने को कहा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
nepal border champawat - फोटो : AmarUjala
प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि क्षेत्र में एसआई बीएस सम्मल, एलआईयू प्रभारी भास्कर बड़ोला के नेतृत्व में ट्रेनी दारोगाओं और जवानों के साथ अलग-अलग टीमें रोडवेज बसों, होटलों, ऊधम सिंह नगर जिले की सीमा, मझगांव से लगी नेपाल, यूएस नगर जिले की सीमा के अलावा क्षेत्र के पश्चिमी छोर के जंगलों में नजर रख रहे हैं।

4 of 5
टनकपुर से लगी नेपाल सीमा पर कांबिंग करते एसएसबी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
सेना छावनी की सुरक्षा बढ़ाई
बैराज क्षेत्र में चौकी प्रभारी बीएम उप्रेती के नेतृत्व में लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा राष्ट्रीय संपत्तियों और धर्मस्थलों पर भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई गश्त - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि सीमा पर एसएसबी पहले से ही सतर्क है, लेकिन नाभा जेल से फरार आतंकियों के नेपाल निकलने की आशंका से सीमा पर हाई अलर्ट कर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें