तस्वीर में जो झरना आप देख रहे हैं वह कोई आम झरना नहीं है। रहस्यों से भरायह झरना बहुत ही खास है। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत झरने के कईं और रहस्य...
विज्ञापन
2 of 8
Vasudhara Fall
रहस्यमय वसुधारा जलप्रपात उत्तराखण्ड भगवान शिव के धाम बदरीनाथ से आठ किलोमीटर की दूरी पर पुराने स्वर्गारोहिणी यात्रा मार्ग पर स्थित है। यह झरना तकरीबन 400 फीट ऊंचाई से गिरता है।
विज्ञापन
3 of 8
Vasudhara Fall
इतनी ऊचाई से गिरने वाले इस झरने का पानी एकदम मोतियों की बौछारों की तरह लगता है। एक मान्यता के अनुसार इस झरने का पानी पापियों को नहीं भिगाता है।
4 of 8
Vasudhara Fall
कहा जाता है कि यह अष्ट वसुओं का तपस्थल है, और इस प्रपात का जल किन्ही कारणों से बहुत से लोगों के ऊपर झरने के नीचे खड़े रहने पर भी किसी भी रूप में नहीं गिरता है।
विज्ञापन
5 of 8
vasudhara fall in badrinath
हैरानी की बात यह है कि जिनके ऊपर भी यह गिरता है तो कभी भी किसी के ऊपर सीधे नहीं गिरता है, केवल बारीक़ फुहार के रूप में ही गिरता है
विज्ञापन
6 of 8
vasudhara fall in badrinath
कहते हैं यहाँ सहदेव ने प्राण त्यागे और अर्जुन ने अपना गांडीव। मान्यता है कि यदि इस प्रपात कि बूँदें आप पर पड़ें तो आप पुण्यात्मा हैं वर्ना पापी।
विज्ञापन
7 of 8
Vasudhara Fall
कहते हैं कि इस झरने के रास्ते में कई जड़ी बूटियों से भरे पौधे हैं। ऐसे में जिस पर इसकी बूंदे गिरे वह हमेशा के लिए निरोगी हो जाता है।
बदरीनाथ जाने वाले यात्री वसुधारा वॉटर फॉल को देखने के लिए जरूर जाते हैं। यह झरना देश ही नहीं विदेशों में भी बहुत प्रसिद्घ है। विदेशी पर्यटक भी यहां फोटो खिंचाने के लिए आते हैं।