फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट की 'सड़क-2' में दिखेगी भारत की वो रहस्यमयी जगह, जहां हर कदम पर होते हैं 'चमत्कार'

Tue, 06 Nov 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देश के अंतिम गांव में जाते महेश भट्ट
महेश भट्ट की आने वाली फिल्म सड़क-टू में आपको भारत की वो रहस्यमयी जगह दिखाई देगी जहां आज से नहीं महाभारत काल से कई चमत्कार होते आ रहे हैं। महेश भट्ट यहां आकर शूटिंग की लोकेशन भी देख चुके हैं। जानिए उस जगह के बारे में खास बातें...
विज्ञापन

2 of 6
देश के अंतिम गांव में जाते महेश भट्ट
हिंदी फिल्म सड़क-टू की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने हाल ही में उत्तराखंड पहुंचे फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट देश के अंतिम गांव माणा पहुंचे। उन्होंने यहां भीम पुल, केशव प्रयाग और माणा गांव का भ्रमण किया। करीब एक घंटे तक माणा में रहने के बाद वे देहरादून के लिए रवाना हुए। बीस साल पहले महेश भट्ट के निर्देशन में हिंदी फिल्म सड़क की शूटिंग हुई थी। इसके बाद अब वे सड़क-टू की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 6
पूजा भट्ट और महेश भट्ट
वे बाबा केदार के दर्शन करने के बाद माणा गांव पहुंचे थे। माणा गांव के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा से हुई मुलाकात में महेश भट्ट ने उन्हें बताया कि आगामी वर्ष मई व जून में सड़क-टू की माणा गांव में शूटिंग होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे। इसके साथ ही वे ऋषिकेश में फिल्म शूटिंग की लोकेशन देख चुके हैं।  

4 of 6
mana village
एक मान्यता के अनुसार इस गांव में आने पर व्यक्ति स्वप्नद्रष्टा हो जाता है। जिसके बाद वह होने वाली घटनाओं के बारे में जान सकता है। बता दें कि भारत का आखिरी गांव मानी जाने वाली इस जगह पर स्वर्ग का रास्ता बना है। खूबसूरत और संसाधनों से भरे गांव में लोग आस्था से जुड़े हुए हैं। यही नहीं महाभारत युद्ध के समाप्त होने पर पांडव द्रोपदी सहित इसी गांव से होकर ही स्वर्ग को जाने वाली स्वर्गारोहिणी सीढ़ी तक गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
mana village
इस गांव को श्रापमुक्त जगह का दर्जा प्राप्त है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति के जीवन में जो भी कष्ट हैं वह उसके द्वारा किए पापों के चलते होता है। यहां आने पर व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है। बता दें कि पवित्र बदरीनाथ धाम से 3 किमी आगे भारत और तिब्बत की सीमा स्थित इस यह गांव का नाम भगवान शिव के भक्त मणिभद्र देव के नाम पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vasudhara Fall
शिव ने माणिक शाह को वरदान दिया कि माणा आने पर व्यक्ति की दरिद्रता दूर हो जाएगी। इसके बाद से यहां अगर कोई भी आता है और सच्चे मन से शिव का नाम जपता है तो उनकी गरीबी दूर हो जाती है। बता दें कि भगवान गणेश ने व्यास ऋषि के कहने पर महाभारत की रचना इसी गांव में रहकर की थी। तब से यहां बनी व्यास और गणेश गुफा भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रहस्यमय वसुधारा जलप्रपात उत्तराखण्ड भगवान शिव के धाम बदरीनाथ से आठ किलोमीटर की दूरी पर पुराने स्वर्गारोहिणी यात्रा मार्ग पर स्थित है। यह झरना तकरीबन 400 फीट ऊंचाई से गिरता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें