फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: बुजुर्ग कश्मीरी पंडित की पीड़ा सुनकर भावुक हुए एक्टर अनुपम खेर, शेयर किया वीडियो...

Tue, 29 Dec 2020 01:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
अनुमप खेर/ मोहन लाल रैना - फोटो : फेसबुक@अनुपम खेर
मसूरी में एक्टर अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित से मिले और उनसे बात की तो भावुक हो गए। उन्होंने 87 साल के कश्मीरी पंडित मोहन लाल रैना से बात चीत का एक वीडियो अपने फेसुक पर साझा कर भावुक पोस्ट भी लिखी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मोहन लाल रैना - फोटो : फेसबुक@अनुपम खेर
अनुपम खेर अपनी अगली फिल्म कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के लिए मसूरी आए हैं। जैसे ही उन्हें शूटिंग से फुर्सत मिलती है तो अनुपम स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत करने जाते हैं। इसी दौरान उन्हें मोहन लाल रैना मिले और उन्होंने कश्मीर के बारे में उसने बात की। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : फेसबुक@अनुपम खेर
कश्मीर का नाम सुनते ही रैना की आंखे नम हो गईं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मेरे एक दोस्त ने मुझसे पूछा कि तुम कहां रहते हो तो बस चंद लाइनें लिखीं और अपने दोस्त को सुना दीं। रैना ने कहा कि 'हम जहां रहते थे उसको फिरदौस कहते हैं, जमाने ने करवट बदली और हम बेघर हो गये, हमें बर्बाद कर डाला...' 

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
मोहन लाल ने अनुसार वे बारामूला के घोशबू गांव के रहने वाले हैं। तीस वर्ष पहले घाटी में जब आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार किए तो जान बचाने के लिए उन्होंने भी परिवार के साथ गांव छोड़ दिया और मसूरी आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
मसूरी में उन्होंने रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली। इसे से अब वे अपना और परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। कहा कि वे यहां रह जरूर रहे हैं लेकिन उनकी आत्मा आज भी कश्मीर में ही बसती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें