फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Bus Accident: मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक बस हादसे की तस्वीरें आई सामने, मची चीख पुकार

Sun, 02 Apr 2023 02:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
1 of 6
मसूरी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 35 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबकि 19 घायलों को देहरादून भेजा गया  है। 
 

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।  

विज्ञापन

2 of 6
खाई से बाहर निकाला लोगों को - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे के बाद हादसे की खबर सामने आई थी।

विज्ञापन

3 of 6
मसूरी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
बस के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। तुरंत खाई में उतर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया गया।

4 of 6
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
हालांकि खाई में उतर घायलों को निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 6
खाई से निकाले गए लोग - फोटो : अमर उजाला
आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला।

ये भी पढ़ें...Roorkee Accident:  हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, हादसे में एक की मौत, सात लोग घायल

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसूरी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
सडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।  हादसे के कारण यहां कई किमी  लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें