तीन तलाक के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली विजय नगर नई बस्ती निवासी शायरा बानो ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
तीन तलाक पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
- फोटो : self
फोन पर उन्होंने अमर उजाला से बात की और कहा कि फैसले से मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न रुकेगा। मुस्लिम महिलाओं की स्थिति सुधर जाएगी। तीन तलाक में सभी अधिकार पुरुषों को ही दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
ट्रिपल तलाक
- फोटो : social media
महिलाओं को कोई अधिकार नहीं है, जबकि संविधान में महिलाओं और पुरुषों को बराबर के अधिकार दिए गए हैं।
4 of 8
तलाक
1400 साल पहले बनाए गए इस्लामिक कानून में गलती करने वाले हर महिला और पुरुष को सजा दी जाती थी, लेकिन अब गलती करने वाले को कोई सजा नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुरुषों को इस्लामिक कानून का डर नहीं है। इसलिए वह कानून की आड़ में मनमानी करते हैं। तीन तलाक बोलकर पुरुष एक झटके में हंसता खेलता परिवार तोड़ देता है। अधिकार विहीन होने की वजह से मुस्लिम महिलाएं कुछ नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : getty
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी तीन तलाक के पक्ष में रहकर पुरुषों को अहमियत देता है।
विज्ञापन
7 of 8
quran
पवित्र कुरान में भी तीन तलाक का दूर-दूर तक जिक्र नहीं है। तलाक का जो भी फैसला हो वो कोर्ट के माध्यम से होना चाहिए।