फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ, धर्मेंद्र और काजोल चला रहे हल्द्वानी में सफाई अभियान!

Fri, 24 Mar 2017 12:43 PM IST
निशांत खनी/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद हल्द्वानी नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत मिशन' को अपने एजेंडे में प्राथमिकता दे दी है। नगर निगम ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए जनता को जागरूक करने का नया फार्मूला अपनाया है।

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
नगर निगम ने गुजरे जमाने की बहुचर्चित फिल्मों में हर आदमी की जुबान पर रटे अभिनेताओं के डायलॉग को स्वच्छता मिशन से जोड़कर होर्डिंग और पोस्टर तैयार किए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
निगम प्रशासन होर्डिंग और पोस्टरों को शहर में लगाकर 'शेरखान, शहर के लोगों और व्यापारियों से कह दो पॉलिथीन का प्रयोग न करें' स्वच्छता का संदेश देगा।

 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
शहर में गंदगी सबसे बड़ी समस्या है। मैन पावर, संसाधनों और बजट की कमी के चलते कूडे़दान नियमित साफ नहीं होते हैं। सड़कों पर गंदगी फैलने से दुर्गंध उठती है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
नगर निगम तमाम प्रयासों के बाद भी शहर को साफ नहीं रख पाता है। एक अनुमान के मुताबिक शहर से प्रतिदिन करीब 80 टन कूड़ा निकलता है। प्रदेश में भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार बनने के बाद नगर निगम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल शुरू की है। निगम में भाजपा के ही मेयर हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
निगम प्रशासन शहर को गंदगी मुक्त बनाने के लिए प्लानिंग करने में जुटा है। इसी कड़ी में निगम अब लोगों को जागरूक करने के लिए सभागार में आयोजित होने वाली गोष्ठी के बजाए फील्ड में उतरेगा।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
 इसके लिए अलग-अलग फील्ड के नामी हस्तियों के होर्डिंग और पोस्टरों से स्वच्छता संदेश देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी के मुताबिक स्वच्छता संदेश के होर्डिंग और पोस्टर बनकर तैयार हो चुके हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
अधिकांश होर्डिंग और पोस्टरों के संदेश को चर्चित हिंदी फिल्मों में अभिनेताओं के डायलॉग से जोड़ा गया है। संदेश काफी रोचक हैं, जिससे लोग जागरूक होंगे। सुरेश अधिकारी के मुताबिक स्कूल, कालेज और सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में भी स्वच्छता संदेश देने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें