देहरादून में नगर निगम की जमीन पर बन रहे अवैध मकान को निगम की टीम ने गिरा दिया। काफी देर नोकझोंक के बावजूद जेब्रा टीम निर्माणाधीन मकान गिराकर ही लौटी। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट तक की नौबत भी आई। जेसीबी और निगम कर्मियों को देखते ही निर्माण कर रहे लोगों ने कुछ परिचित जुटा कर हंगामा शुरू कर दिया। निगम ने दस्तावेजों के आधार पर जमीन अपनी बताते हुए निर्माणाधीन मकान ढहा दिया। इसके बाद जेब्रा टीम ने सर्वे ऑफ इंडिया गेट पर कई अवैध झोपड़ियां गिराईं।