फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां शिव-पार्वती ने लिए सात फेरे, वहीं होगी मुकेश अंबानी के बेटे की शादी!

Thu, 02 Aug 2018 09:02 AM IST
संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
aakash ambani shloka engagement
भारत के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका की शादी देवभूमि उत्तराखंड के इस मंदिर में हो सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
त्रिर्युगी नारायण
रुद्रप्रयाग जिले के मशहूर त्रियुगी नारायण मंदिर में आकाश और श्लोका की शादी की रस्में पूरी हो सकती हैं। इसे लेकर बीते दिनों रिलायंस कंपनी के अधिकारियों की एक टीम ने मंदिर और यहां तैयार हो रहे वेडिंग डेस्टिनेशन की जानकारी जुटाई। उधर, सरकार भी इस मौके से चूकना नहीं चाहती, क्योंकि यहां आयोजन होने से वेडिंग डेस्टिनेशन की शानदार ब्रांडिंग होनी तय है।
 
विज्ञापन

3 of 6
triyugi narayan temple
त्रियुगी नारायण मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां शादी करने वाले जोड़े की शादीशुदा जिंदगी संवर जाती है। इस मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और आज भी इनकी शादी की निशानियां यहां मौजूद हैं। कहा जाता है कि मंदिर में एक ज्वाला पिछले तीन युगों से जल रही है। इसी ज्वाला को साक्षी मानकर भगवान शिव और पार्वती ने विवाह किया था।
 

4 of 6
shiv parvati marriage in triyugi narayan
मंदिर में मौजूद अखंड धुनी के चारों ओर भगवान शिव ने पार्वती के संग फेरे लिए थे। मंदिर में श्रद्धालु प्रसाद के रूप में लकड़ियां भी चढ़ाते हैं। साथ ही इस पवित्र अग्नि कुंड की राख अपने घर ले जाते हैं। कहते हैं यह राख वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर करती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
trivendra singh rawat
बीते दिनों त्रिवेंद्र सरकार ने इस मंदिर के एेतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इस स्थान को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का फैसला किया था। इसके तहत यहां आवश्यक सुविधाएं जुटाने का काम शुरू हो चुका है। वेडिंग डेस्टिनेशन बनने से इस मंदिर को देश-विदेश में पहचान मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akash ambani
सूत्रों ने बताया कि वेडिंग डेस्टिनेशन बनने के बाद सबसे पहला आयोजन अंबानी परिवार की इस हाईप्रोफाइल शादी से जुड़ा हो सकता है। इसकी कमान मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार संभाले हुए हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड से अंबानी परिवार का लगाव पुराना है। अक्सर मुकेश अंबानी यहां चार धाम के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें